Daesh NewsDarshAd

चांद पर पहले किन रहस्यों की तलाश करेगा चंद्रयान-3, यह है ISRO का पूरा प्लान

News Image

चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर लैंडिंग की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. वहीं रूस के च्रंद मिशन लूना-25 के फेल होने के बाद अब पूरी दुनिया की आस चंद्रयान-3 पर टिकी है. भारत का चंद्रयान-3,  23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा. सबसे ज्यादा उत्सुकता वाला सवाल है कि चंद्रयान 3 आखिर चांद पर करेगा क्या. तो इस खबर में हम आपके तमाम उतसुक्ताओं को खत्म करने की कोशिश करने वाले हैं.

चांद की सतह पर 23 अगस्त को विक्रम लैंडर लैंड करने के बाद उसमें मौजूद रोवर प्रज्ञान तुरंत काम पर लग जाएगा. वह वहां से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को डेटा भेजेगा. रिपोर्ट के अनुसार ISRO ने इस डेटा के विश्लेषण के लिए शानदार इंतजाम किया है. इसके लिए अलग-अलग वैज्ञानिकों की टीम तैयार की गई है.

ISRO की ये है कोशिश

बता दें कि ISRO इस कोशिश में लगा हुआ है कि चंद्रयान 3 द्वारा भेजे गए डेटा पर आधारित कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी की घोषणा या शोधपत्र का प्रकाशन सबसे पहले एजेंसी द्वारा ही किया जाए. दरअसल साल 2008 में चंद्रयान के भेजे गए डेटा की मदद से नासा ने पहले घोषणा कर दी थी. इसलिए ISRO इस बार अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं होने देना चाहता है.

ISRO की वेबसाइट के अनुसार लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर 14 दिन तक घूम-घूम कर डेटा संग्रहीत करेगा. इसमें लगे दो उपकरणों में से एक आल्फा पार्टिकल एक्सरे स्पेक्टोमीटर (APXS) चांद की सतह का रासायनिक विश्लेषण करेगा. वहीं दूसरा लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडुन स्पेक्टोस्कोप सतह पर किसी धातु की खोज और उसकी पहचान करेगा. ISRO के मुताबिक, दोनों उपकरणों की तकनीक अलग-अलग है और काम करीब-करीब एक जैसा ही है.

Darsh-ad
Darsh-ad
Darsh-ad

Scan and join

Description of image