Join Us On WhatsApp

कोचिंग की छत से गिर कर छात्रा की मौत मामले में क्राइम सीन किया गया रिक्रिएट, फॉरेंसिक की टीम ने गिराए...

राजधानी पटना में बीते दिनों कोचिंग की छत से गिर कर छात्रा की मौत मामले में जांच के दौरान फॉरेंसिक की टीम ने चार पुतले गिरा कर क्राइम सीन रिक्रिएट किया. इस दौरान छात्रा के वजन के बराबर चार पुतलों को अलग अलग एंगल से नीचे गिराया गया ताकि...

chatra maut mamle me giraye gaye dummy
कोचिंग की छत से गिर कर छात्रा की मौत मामले में क्राइम सीन किया गया रिक्रिएट, फॉरेंसिक की टीम ने गिरा- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में एम्स के समीप एक छात्रा की 8वीं मंजिल से गिर कर मौत मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मामले में एक तरफ जहां परिजन ने हत्या की आशंका जताई है तो दूसरी तरफ पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही दृष्टिकोण से जांच कर रही है। मंगलवार को फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा के वजन के बराबर ही चार डमी बनाये को छत से नीचे गिरा कर सीन को रिक्रिएट किया गया। इस दौरान पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 

घटनास्थल पर पुलिस, फॉरेंसिक समेत अन्य कई जांच टीम पहुंची और तीन डमी को अलग अलग एंगल से गिराया गया। चार अलग अलग डमी गिरा कर जांच करने का कारण यह है ताकि पता लगाया जा सके कि घटना किस हालत में घटी। इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां क्या हुआ होगा। घटना के संबंध में पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि छत से गिर कर छात्रा की मौत मामले में एक SIT गठित की गई थी। उसी घटना के अनुसंधान के क्रम में घटना को रिक्रिएट किया गया है और इस दौरान चार डमी अलग अलग एंगल से गिराए गए थे ताकि पता किया जा सके कि घटना की स्थिति में घटी होगी। उन्होंने बताया कि क्राइम सीन को रिक्रिएट करने से पुलिस को कई चीजें पता चलती है और फिर उसकी मदद से अनुसंधान में काफी मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें     -     भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी से दहशत का माहौल, पुलिस ने किया इलाका सील...

पटना सिटी एसपी ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है तो हमलोग यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह सच है कि उसे किसी ने छत से धक्का दिया है या घटना के वक्त क्या हुआ होगा। हमलोगों की कोशिश है कि वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर मामले का खुलासा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमलोग कोशिश कर रहे हैं कि कोर्ट से अनुमति लेकर नार्को और पॉलीग्राफी भी करवाएंगे। बता दें कि करीब 5 दिन पहले दानापुर के फुलवारीशरीफ इलाके में 12 की एक छात्रा की मौत उसके कोचिंग बुल्डिंग के 8वीं मंजिल से गिर कर हो गई थी। इस दौरान सीसीटीवी फूटेज में दो लड़के भी उसके पीछे हड़बड़ी में दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें     -     मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पुलिस टीम पर बरसाई गोलियां, एक ASI को लगी फिर...

पटना से पशुपतिनाथ शर्मा


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp