Join Us On WhatsApp

मुजफ्फरपुर में 5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी: आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत बेहद गंभीर

5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर बच्ची का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

child rape case in mujaffarpur
मुजफ्फरपुर में 5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी: आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत गंभीर- फोटो : Darsh News

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में पांच वर्ष की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई, जिसे इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें: मायके ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली आत्महत्या! पोस्टमार्टम खोलेगा राज

पीड़िता बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी बच्ची को बहला- फुसलाकर घर से बाहर ले गया। वह उसे गांव के पास स्थित एक पुराने ईंट भट्ठे के पास बने गड्ढे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया। आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है और रिश्तेदारी में भी आता है, इसी वजह से किसी को उस पर शक नहीं हुआ। घटना के बाद जब बच्ची घर लौटी तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।



मामले की जानकारी मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस हरकत में आई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-2) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

5 साल की मासूम के साथ हुई इस दरिंदगी ने समाज को झकझोर दिया है। यह सिर्फ एक दुखद घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बहुत ही घातक साबित हो सकती है। 


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp