Join Us On WhatsApp

चिराग होंगे बिहार के सरताज, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर लिखा है...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ कर राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है जिसके बाद अब बिहार में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. एक तरफ BJP से कई चेहरों पर चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ निशांत और चिराग के नाम पर भी...

chirag honge sartaj
चिराग होंगे बिहार के सरताज, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर लिखा है...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद क छोड़ कर राज्यसभा जाने की घोषणा तो कर ही दी साथ ही उन्होंने चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। अब कहा जा रहा है कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव का मतदान और मतगणना के बाद वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे और फिर बिहार में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हालांकि अभी नए मुख्यमंत्री के रूप में कौन नेता शपथ लेंगे अभी इसकी घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन यह तय है कि बिहार को अगला सीएम भाजपा से मिलने जा रहा है। राज्य में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार के बेटे निशांत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग भी उठ रही है।

सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से एक तरफ जदयू के नेता निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अब लोजपा(रा) के नेता और कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग करने लगे हैं।  इसी कड़ी में अब राजधानी पटना की सड़क पर पोस्टर भी लगाये गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान चिराग को आशीर्वाद मिलने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें     -      निशांत की राजनीतिक एंट्री के बाद क्या है आगे का प्लान? संजय झा और ललन सिंह ने कहा 'वह जल्द...'

राजधानी पटना की सड़क पर लोजपा(रा) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने पोस्टर लगाया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि नीतीश कुमार के बाद चिराग पासवान को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद भी मिल गया है।  इमाम गजाली ने जो पोस्टर लगाया है उसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को चांदी का मुकुट पहने देखा जा रहा है साथ ही उसमें लिखा है कि 'सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल, मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद चिराग होंगे बिहार के नए सरताज। बिहार मांगे चिराग वक्त अब आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का NDA की होगी सरकार, CM होगा सिर्फ चिराग, सिर्फ चिराग।'

चिराग पासवान के सीएम बनाए जाने की मांग वाले इस पोस्टर के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम बनाये जाने की मांग भी जदयू में उठ रही है जबकि भाजपा से गृह मंत्री सम्राट चौधरी के साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल समेत कई नाम सामने आ रहे हैं जिन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि भाजपा ने इन फैसलों में हमेशा ही लोगों को चौंकाया है और एक बार फिर से उम्मीद की जा रही है कि भाजपा सभी को चौंकाते हुए किसी अन्य चेहरे पर भरोसा कर सकती है। चर्चा यह भी है कि इस बार भाजपा किसी महिला चेहरे को बिहार की कमान सौंप सकती है।

यह भी पढ़ें     -      10 से 14 मार्च तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 10 जिलों का करेंगे दौरा


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp