Join Us On WhatsApp

चिराग पासवान ने मां के राज्यसभा जाने के सवाल पर कर दिया साफ, AI समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को भी धोया...

चिराग पासवान ने मां के राज्यसभा जाने के सवाल पर कर दिया साफ, AI समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को भी धोया...

chirag ne kar diya saf
चिराग पासवान ने मां के राज्यसभा जाने के सवाल पर कर दिया साफ, AI समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस क- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में विधानसभा और संसद में बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान दोनों ही सदनों में विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश में जुटा हुआ है। इस बीच शुक्रवार को AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन पर सत्ता पक्ष कांग्रेस पर बुरी तरह से हमलावर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस पर करारा हमला किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के पांच राज्यसभा सीटों में से एक पर अपनी मां के चयन के सवाल पर भी बड़ा बयान दिया और सब कुछ साफ कर दिया है।

कांग्रस भूल गई है गरिमा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बात करते हुए AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं को आनी चाहिए। एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज जिस तरह से किया गया उससे लगता है कि कांग्रेस इसकी गरिमा को भूल गई है। यह कोई भाजपा का राजनैतिक मंच नहीं था बल्कि भारत का मंच था। इस मंच को देश की प्रतिष्ठा और पहचान को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया था। इस मंच के माध्यम से भारत दुनिया को राह दिखाने की कोशिश कर रहा है। इस मंच पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत की सराहना की।

AI समिट में प्रदर्शन सुनियोजित साजिश

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश थी। आनन फानन में टीशर्ट प्रिंट तो नहीं हो सकता है, मतलब साफ है कि पहले से तैयारी चल रही थी। उसके बाद स्वेटर और जैकेट या शर्ट के अंदर पहन कर वहां उतार कर प्रदर्शन करना अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने भारत की क्या छवि दिखाना चाहते हैं। रैलियों में आप यही करते हैं, संसद में भी आप इसी तरह से हंगामा करते हैं। लोकतंत्र में विरोध की स्वतंत्रता है, आप करिए न लेकिन यह क्या है कि आप एक अंतरराष्ट्रीय मंच जहां दुनिया की नजर है वहां इस तरह की हरकत कर रहे हैं। मैं मानता हूँ कि इसकी जितनी भी निंदा की जाये वह कम है। कल अगर भारत AI के क्षेत्र में आगे बढ़ जाती है तो क्या हमेशा भाजपा की ही सरकार रहेगी, कल आप भी सत्ता में आयेंगे और आप भी इसका लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -    अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में होने जा रही इतनी बहाली, मंत्री ने बताया 20 साल में बजट हो गया...

भारत की हो रही सराहना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जब भारत में UPI आया था तो कांग्रेस तरह तरह के बयान दे रही थी आज फ़्रांस के राष्ट्रपति ने उसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग AI को लेकर सरकार का उपहास उड़ा रहे हैं तो क्रिटिसिस्म एक तरह का बल है। संसद में जब भी सही सवाल उठाये गए हैं तब तब उसे अंकित कर उस पर ध्यान दिया गया है। दिल्ली में अभी ट्रैफिक की परेशानी हुई है और इस पर भी ध्यान दी जा रही है कि इसे आने वाले दिनों में ठीक किया जायेगा। 

मां नहीं आएँगी राजनीति में..

इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्यसभा चुनाव में अपनी मां के चयन को लेकर कहा कि आज मैं आप सभी को स्पष्ट कर दूँ कि मेरी मां राजनीति में नहीं आने वाली हैं। वह खुद ही सक्रिय राजनीति से अपने आप को दूर रखना चाहती हैं। एक मां होने के नाते वह सार्वजनिक मंच पर मेरे साथ या एक पत्नी होने के नाते मेरे पिता जी के साथ जरुर दिखी होंगी लेकिन यह साफ है कि वह सक्रिय राजनीति में नहीं आने वाली हैं। इसके साथ ही मैं आपको यह स्पष्ट कर दूँ कि पांच सीटें किसे दी जाएगी यह बातचीत की जाएगी लेकिन यह स्पष्ट है कि सभी पांच सीटें NDA के पास ही रहेंगी।

यह भी पढ़ें     -    गृह विभाग में होगी 60 हजार से अधिक बहाली, सम्राट चौधरी ने कहा 'बिहार के जेलों में कैदी करते हैं सबसे अधिक...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp