Join Us On WhatsApp

चिराग को 2020 में अकेले चुनाव लड़ कर हारने का नहीं है गम, कहा 'अबकी बार जनता ने...'

चिराग को 2020 में अकेले चुनाव लड़ कर हारने का नहीं है गम, कहा 'अबकी बार जनता ने...'

Chirag Paswan has no regrets about losing the 2020 elections
चिराग को 2020 में अकेले चुनाव लड़ कर हारने का नहीं है गम, कहा 'अबकी बार जनता ने...'- फोटो : Darsh News

पटना: 2024 लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की काफी बेहतर प्रदर्शन से केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान काफी गदगद हैं। बिहार मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एक तरफ चिराग ने विपक्ष पर जम कर हमला किया तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की खूब तारीफ भी की।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने 2020 विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरने के फैसले को सही बताया और कहा कि 2014 के बाद से हमारी पार्टी ने विपरीत परिस्थितियां आने के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया है और हमलोग लगातार मजबूत हो रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और अब विधानसभा चुनाव में उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 

यह भी पढ़ें              -       बिहार में तय हो गया मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा, CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंप दी सूची...

उन्होंने 2020 विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को सही बताते हुए कहा कि जब हम अकेले मैदान में उतरे तो उससे हमें कई सीख मिली और बेहतर अनुभव भी मिला। इसी अनुभव का अब हमें फायदा मिल रहा है और जनता ने भी हमारे मेहनत पर भरोसा दिखाया है। बता दें कि 2020 विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने अकेले ही 130 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें उन्हें मात्र एक सीट पर सफलता मिली लेकिन बाद में वह विधायक भी जदयू में शामिल हो गए थे जिसकी वजह से विधानसभा में चिराग की पार्टी के शून्य विधायक हो गए थे।

यह भी पढ़ें              -       BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की होगी छुट्टी, अब दूसरे नेता को मिलेगी प्रदेश नेतृत्व की कमान...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp