Patna : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही Bihar प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) RLJP-R के नेता चिराग पासवान के एनडीए (NDA) से अलग होने की भी खूब चर्चा है। जिसको लेकर अब चिराग ने स्वयं मीडिया के सामने आकर इन बातों का खंडन किया है। उन्होंने कहा मैंने एक चैनल को इंटरव्यू दिया था, लेकिन उनके द्वारा मेरे बयानों को तोड़ मरोड़ कर अफवाह फैलाई जा रही है।
वहीं, NDA गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, किस तरीके से शब्दों को तोड़ मोड़कर मेरे बयान को प्रस्तुत किया जाता है आज इसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिला है। चिराग पासवान ने कहा कि, मैंने क्या कहा और उन शब्दों को कैसे प्रस्तुत किया गया है, इसका स्पष्टीकरण कुछ चैनलों ने स्वयं दे दिया है। तो मुझे इससे ज्यादा कहने की अब जरूरत नहीं है।
उन्होंने इश दौरान कहा कि, मैं कई बार सोचता हूं कि इतना उत्साह मुझे NDA से अलग करने को लेकर क्यों बना रहता है ये मेरे समझ के बाहर है। मैं मानता हूं हमारे गठबंधन की मजबूती विपक्षी दलों को परेशान करती है। विपक्षी दल यही चाहते हैं कि, NDA से चिराग पासवान अलग हो जाए। ताकि, उनकी राह आसान हो जाए। क्योंकि विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजुट है तब तक बिहार में विपक्ष का आना संभव नहीं है।
इसलिए वो हर संभव प्रयास करते हैं कि, किसी भी कारण से NDA में दरारे आ जाए। आज मेरे बात को किस तरह से प्रस्तुत किया गया ये दर्शाता है कि कई लोग हैं जिनकी मंशा है कि चिराग पासवान किसी भी तरह से NDA से अलग हो जाए। आगे उन्होंने कहा कि, मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं कि आप वो इंटरव्यू पूरा देखें मैंने उसमें पुन: दोहराया है जब तक पीएम नरेंद्र मोदी हैं तब तक चिराग पासवान NDA से अलग होने की सोचेगा भी नहीं।
ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Swatantrata-Diwas-par-CM-Nitish-Kumar-ne-diya-yuvao-ko-tohfa-PT-pratiyogita-parikshaon-ko-lekar-khushkhabri-727541