पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए एक तरफ NDA में चिराग पासवान सीट शेयरिंग के फार्मूला पर अब तक सहमत नहीं हुए हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने बिहार में चुनाव के लिए पार्टी की कमान अपने जीजा अरुण भारती को सौंप दी है। मामले में पार्टी के महासचिव ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है कि जमुई के सांसद अरुण भारती अब बिहार चुनाव की कमान संभालेंगे तो उनका साथ बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी देंगे। इसके साथ ही पार्टी के चुनाव और अन्य गतिविधियों के लिए पूर्व में बनाये गए प्रभारियों की नियुक्ति को निरस्त किया जाता है।
यह भी पढ़ें - चिराग ने बढाई NDA की टेंशन या बन गई बात? 45 मिनट बातचीत के बाद निकले प्रधान-तावड़े...
पार्टी महासचिव अब्दुल खालिक ने एक पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमुई के सांसद अरुण भारती को चुनाव प्रभारी और बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाता है। इसी के साथ पार्टी के चुनाव और अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए बनाये गए प्रभारियों की सूची संबंधी परिपत्र जो बीते 24 नवंबर को जारी किया गया था उसे निरस्त किया जाता है। चिराग पासवान के इस फैसले के बाद बिहार चुनाव के लिए हर फैसला अरुण भारती और राजू तिवारी लेंगे।
यह भी पढ़ें - रूठे चिराग जा सकते हैं प्रशांत किशोर के साथ! अपनी बात पर अड़े तो दौड़े दौड़े मनाने पहुंचे भाजपा नेता...