Join Us On WhatsApp

चोरी कर रूपये को ठिकाने लगाने से पहले लुटरों ने चोर को लूटा, मामला सुन...

बिहार के रोहतास में एक युवक ने अपने ही चाचा के घर में चोरी कर ली. इसके बाद जब वह रूपये को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान लुटेरे ने उसे लूट लिया.पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और लूट के..

chor ko luta
police aur chor-lutera- फोटो : Darsh NEWS

रोहतास: बिहार के रोहतास से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक चोर को लुटेरों ने लूट लिया। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चोर के साथ ही लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया। मामला रोहस के डेहरी के डालमियानगर का है जहां एक व्यक्ति नंदकुमार के घर से चोर ने करीब चार लाख रूपये नकद और 8 लाख रूपये मूल्य के गहने की चोरी हो गई थी। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले चोर को गिरफ्तार किया और फिर उससे पूछताछ के आधार पर एक नाबालिग के साथ ही एक ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से  साढ़े तीन लाख रूपये, सभी जेवर और हथियार बरामद किया है।

यह भी पढ़ें     -    बिहार के अगले सीएम के रूप में कंफर्म हो गए सम्राट? भागलपुर में नीतीश ने किया इशारा तो बढ़ गई हलचल

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी गौरव यादव ने बताया कि एक दिन पहले डालमियानगर के नंदकुमार ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके भतीजा नितिन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने जो खुलासे किये उसके बाद पुलिस भी चौंक गई। नितिन ने बताया कि उसने चोरी के बाद रूपये एक साइबर कैफ़े में जा कर अपने बैंक खाते में जमा करने की कोशिश की जहां सिर्फ एक लाख रूपये बैंक खाते में जमा हो सका। इसके बाद जब वह लौट रहा था उसी दौरान एक ऑटो चालक ने उसके पास से रूपये और सभी जेवर लूट लिए।

गिरफ्तार नितिन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार करते हुए एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। उसके पास से पुलिस ने लूटे गए ढाई लाख रूपये नकद और जेवर बरामद कर लिया है जबकि नितिन के बैंक खाते से एक लाख रूपये तथा एक देशी कट्टा एवं 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -    प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के अनुसार कांग्रेस विधायकों ने बनाई थी वोटिंग से दूरी, राजेश राम ने कहा...

रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp