Join Us On WhatsApp

पेरिस ओलंपिक में मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा और हॉकी टीम को CM नीतीश ने दी बधाई

CM Nitish congratulated Neeraj Chopra and the hockey team fo

Patna- बिहार क़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिये रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली टीम को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। उन्होंने रजत पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देश आज गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम प्रगति की ऊँचाई के शीर्ष पर पहुँचे और भारत का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp