Join Us On WhatsApp

कांग्रेस ने पार्टी के दो बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, विधानसभा चुनाव के दौरान...

बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगा कर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू के विरुद्ध पार्टी कार्यालय में प्रदर्शन करने और प्रेस कांफ्रेंस करने के आरोप में कांग्रेस ने दो बड़े नेताओं को 6 वर्ष के लिए बाहर..

congress ki karrwai
कांग्रेस ने पार्टी के दो बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, विधानसभा चुनाव के दौरान...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस आलाकमान कार्रवाई के मूड में नजर आ रहे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के वरीय नेताओं पर आरोप लगाने वाले दो बड़े चेहरे के विरुद्ध पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस ने दोनों नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही अन्य नेताओं के विरुद्ध भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव यादव ने बताया कि पार्टी ने पूर्व विधायक छत्रपति यादव और AICC सदस्य आनंद माधव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया गया है। इन लोगों ने चुनाव से पहले और बाद में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं पर टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाया था। इसके साथ ही इन दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया था।

यह भी पढ़ें     -    फर्जी है मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री? सदन में RJD MLC के साथ भिड़े, मांग दिया इस्तीफा...

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव यादव ने बताया कि इन दोनों नेताओं के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। इन आरोपों के गहन जांच में दोषी पाए जाने पर अब कार्रवाई की गई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान AICC अध्यक्ष आनंद माधव और पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर वरीय नेताओं के विरुद्ध कई आरोप लगाये थे। इन लोगों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें     -    बिहार की महिला क्रिकेट टीम को किया गया सम्मानित, BCA अध्यक्ष ने कहा 'बेटियां आगे भी...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp