Nalanda : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम नवादा जाते समय नालंदा में प्रस्थान किए। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। लेकिन, उसमें दो गुट देखा गया। कांग्रेस के जिला इकाई में फुट साफ दिखाई दे रहा था। हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया जहां एक पेट्रोल पंप के निकट अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
वहीं, जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ महज 200 मीटर की दूरी पर प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार करते देखे गए। वहीं दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने से पिछे नहीं हटे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम ने कहा कि, नालंदा शुरू से ही कांग्रेस की भूमि रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होते हुए कार्य करने की जरूरत है। नालंदा पौराणिक काल से ही ज्ञान की भूमि रही है तथा यहां का संदेश पूरे विश्व को ज्ञान देने का काम किया है।
इस मौके पर कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने कहा कि, महागठबंधन नालंदा के सभी विधानसभा सीटों पर अपना जीत दर्ज करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। उन्होंने मंत्री श्रवण कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब चुनाव की घड़ी आती है तो 20 वर्ष पहले वाली योजना को भी शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाता है उन्होंने कई ऐसे उदाहरण बताए जिसमें शिलान्यास के बाद आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया या फिर उद्घाटन के पूर्व ही ध्वस्त हो गया दूसरी और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि, हमें अध्यक्ष बनने के बाद नालंदा में कांग्रेस और मजबूत हुई है जहां पहले कांग्रेस कार्यालय में कोई व्यक्ति नहीं जाता था आज वहां चहल-पहल रहता है। उन्होंने कहा, "बदलते राजनीतिक माहौल में महागठबंधन की भूमिका बेहद अहम है, और कांग्रेस इसमें केंद्रीय ताकत बनकर उभरेगी." उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करना और समाधान देना है. स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक सक्रिय किया जाएगा. "यह जिला हमारी राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा है। यहां हम एक बार फिर से पुरानी पहचान वापस लाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे।"
कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी संगठन को निचले स्तर तक मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता देगी. उन्होंने अंत में यह भी जोड़ा कि अगर पार्टी एकजुट रही, तो बिहार में बदलाव की शुरुआत कांग्रेस से ही होगी।
नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट