दरभंगा: दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक शिक्षक पर अपनी छात्रा के यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले में छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने अपनी छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शादी का झांसा दे कर उसका यौन शोषण किया। अब पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है जहां छात्रा की नानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा की नानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी नतिनी दसवीं की छात्रा है जिसे ट्यूशन पढ़ाने के लिए उन्होंने एक शिक्षक को रखा। शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही छात्रा को बहला कर उसका यौन शोषण किया। उसने छात्रा को शादी का झांसा भी दिया था। एक दिन उसकी नानी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था जिसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ शादी करने की बात कही। बाद में जब गांव में पंचायती की गई तो आरोपी शिक्षक अपने वादे से मुकर गया और परिवार को जान से मारने तथा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
यह भी पढ़ें - अपनी ही सरकार के मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखी मैथिली ठाकुर, सदन में कहा 'एक बार फिर से...'
छात्रा की नानी ने बताया कि शिक्षक पहले उसे ट्यूशन पढ़ाने के लिए दिन में आता था लेकिन बाद में उसने ट्यूशन का समय शाम के चार बजे कर दिया। एक दिन जब वह अपने पति को खाना देकर घर आई तो उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उस दौरान ट्यूशन शिक्षक ने छात्रा से शादी करने की बात कही लेकिन बाद में वह मुकर गया और अधिक दबाव बनाने पर परिवार की जान मारने और छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। छात्रा की नानी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
यह भी पढ़ें - तेज प्रताप को हलके में लेते हैं मुंहबोले मामा सुनील सिंह, CM नीतीश को लेकर भी कही बड़ी बात....
दरभंगा से तुलसी झा की रिपोर्ट