Join Us On WhatsApp

जिस थाना में तैनात थे दारोगा उसी में हो गए गिरफ्तार, आखिर क्या है मामला कि अब...

मुजफ्फरपुर में निगरानी ने लगातार दूसरे दिन की बड़ी कार्रवाई, पहले DAO और अब दारोगा चढ़ गये...

daroga girftar
मुजफ्फरपुर में निगरानी ने लगातार दूसरे दिन की बड़ी कार्रवाई, पहले DAO और अब दारोगा चढ़ गये...- फोटो : Darsh NEWS

मुजफ्फरपुर: बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी को उनके चालक के साथ गिरफ्तार किया तो बुधवार को एक दारोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम गिरफ्तार दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा को अपने साथ ले कर चली गई। बताया जा रहा है कि दारोगा ने एक केस में डायरी कमजोर करने के लिए रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद निगरानी ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें     -      घर में घुस किशोरी की गोली मार हत्या करने के बाद युवक पहुंचा थाना, परिजनों को पुलिस ने दी मामले की जानकारी...

मामले को लेकर निगरानी के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि अमन कुमार नाम के एक व्यक्ति ने केस डायरी कमजोर करने के दारोगा ने लिए 50 हजार रूपये की मांग की थी। शिकायत की सत्यापन के बाद एक टीम गठित की गई और 15 हजार रूपये घूस लेते हुए सदर थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दारोगा सदर थाना में पदस्थापित थे और उन्होंने केस में मदद करने के नाम पर 50 हजार रूपये की मांग की थी और 15 हजार रूपये लेते हुए पकड़े गए हैं। गिरफ्तार पुलिस अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और फिर उन्हें विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें     -      रोहतास में कई लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच के लिए पहुंची मद्य निषेध की टीम...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp