Join Us On WhatsApp

बांका में मां का मन बहका , पर सजा दोनो बेटों को भी भुगतना पड़ा..

Dead bodies of a mother and her two sons found in a pond in

Banka - खबर बिहार के बांका जिले से है जहां एक अवैध संबंध की वजह से महिला और उसका पूरा परिवार खत्म हो गया... दरअसल महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था इस बीच उसे महिला का गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध प्रकट हो गया. महिला को गैर मर्दों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसके दोनो बेटों ने देख लिया जिससे खुद को अपराध बोध का एहसास करते हुए महिला तालाब में जाकर कूद गई .. महिला को बचाने के लिए उसका दोनों बेटा भी तालाब में कूद गया, पर तालाब में पानी गहरा होने के कारण तीनों की मौत हो गई..


घटना बांका थाना क्षेत्र के वन विभाग के जोर तालाब  का है.यहां से मां और उसके दो पुत्र का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी  मृतिका का पति प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। जानकारी के अनुसार महिला अपने दो पुत्र के साथ सोमवार से गायब थी । घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी मृतक का पति प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। घर में उसकी पत्नी 29 वर्षीय एवं उनके पुत्र 11 वर्षीय और 13 वर्षीय पुत्र घर में रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार से मां के साथ दोनों पुत्र गायब था। घर में ताला बंद पड़ा हुआ था। घर में कोई अन्य सदस्य नहीं रहने के कारण किसी को कुछ पता नहीं था। पति को भी इसकी जानकारी नहीं थी। वन विभाग के जोड़ तालाब में कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी तो शोर मचाने पर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचा।इस दौरान तीनों का शव तालाब से निकाला गया लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना मृतका के पति संजय यादव को घटना की जानकारी फोन पर देते ही कोहराम मच गया। फोन पर पति से पूछताछ के बाद बताया कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। मैं तो बाहर में रहकर काम करता हूं। कैसे मौत हुई इसके बारे में जानकारी मुझे नहीं है। 

सूचना के बाद थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों को जानकारी होने पर सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद पति घर के लिए रवाना हो चुके हैं।


बांका डीएससी विपिन बिहारी ने बताया कि अवैध संबंध के कारण घटना हुई है। महिला का किसी के साथ अवैध संबंध था जिस पर दोनों बेटे ने देख लिया था। जिसको लेकर महिला ने आत्महत्या करने को लेकर तालाब में कूद गयी ।जिसे बचाने के लिए दोनों बेटे ने भी तालाब में छलांग लगा दिया। जिसके कारण से तालाब में डूबने से तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले में हर एंगल से छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp