Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड़ की इंडी गठबंधन की सरकार में विज्ञान को धत्ता बताते हुए पुरुष को भी प्रसव कराया :- दीपक प्रकाश

Deepak Prakash Rajyasabha Question

झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में शून्य काल के दौरान झारखंड़ में जननी सुरक्षा योजना में किये गए घोटाला से सम्बंधित सवाल पूछे। 

 दीपक प्रकाश ने कहा कि महोदय मैं एक ऐसे राज्य से आता हूँ जो खनिज पदार्थों से आच्छादित राज्य है। खनिज पदार्थों के मामले में राज्य बहुत अमीर है परंतु महोदय झारखंड़ के निवासी गरीब हैं। महोदय झारखंड़ में जब - जब कॉंग्रेस के सहयोग से सरकार बनती है तब तब झारखंड़ अजीबो गरीब किस्म की कारनामें करती है। 

कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने झारखंड़ के खनिज पदार्थ बालू,कोयला,पत्थर सहित अन्य खनिज पदार्थो को दोनों हाथों से खुल कर लुटा है। लेकिन महोदय आज मैं जिस प्रश्न को लेकर आपके सामने खड़ा हूँ वो बालू,कोयला या पत्थर को लेकर नही बल्कि इस बार इंडी गठबंधन की सरकार ने विज्ञान को भी धत्ता बता कर सरकार के संरक्षण में पुरुषों को भी प्रसव कराया  है और मां बनाया है। 

यह कारनामा झारखंड़ के  कोडरमा जिला के सतगावां प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग ने कर दिखाया है। कोडरमा के स्वास्थ्य विभाग ने हैरतअंगेज कारनामा करते हुए  एक ही दिन में एक महिला का 8 से 12 प्रसव दिखाया और  50 लाख रुपए से ज्यादा राशि निकाल ली। ताज्जुब तो इस बात की है कि पुरुषों को भी मां बना दिया गया है। उनके नाम पर भी संस्थागत प्रसव दिखाकर पैसे निकाले गए हैं।


 झारखंड़ में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकार महिलाओं को 1400 रुपए की प्रोत्साहन राशि देती है।  कोडरमा के सतगावां सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद मिलने वाला 1400 रुपए पुरुषों और महिलाओं के खाते में डाल दिया गया। एक ही वित्तिय वर्ष 2023-24 में 50 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है। 

देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री जे.पी.नड्डा जी से निवेदनपूर्वक कहना चाहता  हूँ कि इस केस की जांच सीबीआई से करायी जाए ताकि इस बड़े घोटाले को उजागर हो और इसमें शामिल सफेदपोश लोगों को बेनकाब किया जा सके।

        ज्ञात हो कि  पिछले दिनों कोडरमा जिला के सतगावां प्रखंड के स्वास्थ्य  विभाग में गलत तरीके से पैसे की हेराफेरी का मामला सामने आया था।  जननी सुरक्षा योजना के तहत लाखों रुपये की निकासी गलत तरीके से की गई थी। इस योजना के  1400 रुपए 22 जनवरी 2024 को अंजू कुमारी के खाते में 13 बार, अतुल चौधरी को 14, दिनेश चौधरी 10 और चचला कुमारी को 13 बार प्रोत्साहन राशि दी गई। इसी तरह, 4 अक्टूबर 2023 को आरती कुमारी के खाते में 3 बार, चचला कुमारी को 8 बार, गिरजा देवी, फातिमा खान, लक्ष्मी कुमारी, मंजू चौधरी, प्रिया कुमारी, सरस्वती साव, पूजा कुमारी, मंजू देवी और सृष्टि कुमारी के खाते में 8-8 बार डाले गए हैं। इनके अलावा इसी दिन काजल कुमारी के नाम पर 4, खुशबू कुमारी 6, ललिता देव, मनीषा कुमारी, नीतू कुमारी और प्रीति कुमारी को 3-3 बार प्रोत्साहन राशि दी गई। ये नाम बस उदाहरण हैं। गड़बड़ी की लिस्ट काफी लंबी है। विभागीय जानकारों के अनुसार, जिनका संस्थागत प्रसव नहीं कराया गया, उनके नाम पर भुगतान दिखा दिया गया।

 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp