Join Us On WhatsApp

हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को डिप्टी सीएम की दो टूक, कहा 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें वरना...'

बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने अपने विभाग में 100 दिन पूरे होने पर प्रेस वार्ता कर किये गए कार्यों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों से भी काम पर लौटने की अपील की और दो टूक.

deputy cm ki do took
हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को डिप्टी सीएम की दो टूक, कहा 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें वरना...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनने के 100 दिन पर मंत्री विजय सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने पिछले एक सौ दिनों में अपने और अपने विभाग के कार्यकाल का लेखा जोखा सामने रखा और बताया कि इन दिनों में हमने लगातार काम किया है ताकि आमलोगों को फायदा मिले। हमने अपने विभाग के कर्मियों के सहयोग से राज्य के लोगों को कई सुविधाएं भी प्रदान की है साथ ही जमीन विवाद समेत अन्य विवादों के निपटारे पर भी काम किया है। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भी तीखी चेतावनी दी और कहा कि हम अगर किसी कर्मी से सहानुभूति रखते हैं तो आप उसे हमारी कमजोरी न समझें।

कहीं ऐसा न हो कि देर हो जाये

मीडिया से बात करते हुए मंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को भी चेतावनी दी और कहा कि हम एक एक बात को नोट कर रहे हैं और हमें कोई कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर न करें। हम हड़ताल पर गए सभी कर्मियों के दिन गिन रहे हैं। हमारी सहानुभूति को कमजोरी समझने की भूल न करें। नौकरी सेवा भाव से करें और इसमें अगर लापरवाही करेंगे तो फिर विभाग की तरफ से कार्रवाई भी झेलनी पड़ेगी। हड़ताल पर गए कर्मियों को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमने जनता को सुविधाएं देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। हम हड़ताल पर गए सभी कर्मियों से अपील करते हैं कि आप अपने काम पर वापस आ जाएँ ऐसा न हो कि लौटते हुए काफी देर हो जाये और तब तक विभाग से आपकी सेवा ही समाप्त कर दी जाये।

यह भी पढ़ें     -      चिराग होंगे बिहार के सरताज, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर लिखा है...

माफियाओं की हो सकती है साजिश

मंत्री विजय सिन्हा ने विभाग के हड़ताल पर गए कर्मियों को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आप हमारे विभाग के सदस्य हैं और आपकी हर समस्या हमारी समस्या है। अगर आप हमसे बातचीत कर समस्या का निदान करना चाहते हैं तो फिर हम भी तैयार हैं और अगर आप हमारी सहानुभूति को कमजोरी समझने की भूल करेंगे तो फिर हमने वैकल्पिक व्यवस्था कर लिया है। इस दौरान मंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल के पीछे किसी बड़ी साजिश की भी आशंका जाहिर की और कहा कि नई सरकार के बनते ही बिहार में माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और उनके कमर तोड़े जा रहे हैं ऐसे में संभव है कि यह माफियाओं की साजिश हो और उसके तहत ही हमारे विभाग के कर्मी हड़ताल पर गए हों। कहीं ऐसा न हो कि जो लोग भू-माफियाओं की बात पर आज हड़ताल पर हैं कल उन्हें अफ़सोस करना पड़ जाये।

जनता के जनादेश का हमेशा करेंगे सम्मान

विजय सिन्हा ने साफ साफ कहा कि बिहार की जनता ने हमें काम करने के लिए जनादेश दिया है जिसकी कीमत हम हर हाल में जनता के लिए काम कर चुकायेंगे। हमारे इस मिशन में अगर कोई साजिश करने के लिए आएगा तो उसे यह भारी पड़ेगा। हम अपने विभाग के सभी कर्मियों से अपील करते हैं कि आपलोग अपने काम पर वापस लौट आयें अन्यथा ऐसा न हो कि बाद में आपको पछताना पड़े। हम अस्थायी बहाली के लिए अपना आप्शन खुला रखे हैं और इतंजार की घड़ी समाप्त होने वाली है।

यह भी पढ़ें     -      तेजस्वी यादव की उम्मीदें ओवैसी पर टिकीं: बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर AIMIM बन सकती है किंगमेकर


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp