Join Us On WhatsApp

तेजस्वी यादव के राजद कार्यकर्ताओं को हरा गमछा नहीं लेने के नसीहत पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया पलटवार, कहा अराजकता और भय राजद की पहचान

Deputy CM Vijay Sinha hit back at Tejashwi Yadav's advice to

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 10 सितंबर से ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ पर निकल रहे है। इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने हरा गमछा पर बैन लगाते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान कोई भी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता हरा गमछा पहनकर ना आए। तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि राजद एक संस्कृति है, जो अराजकता, भय और समाज के अंदर उन्माद पैदा करता है।  

वही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इनके गमछा और मुरेठा को देखते ही लोग इनकी पहचान कर लेते है। पहले असुरों को सिंह होता था। दांत निकला होता था। तो पहचान में आता था। अब धीरे धीरे सृष्टि में बदलाव के कारण सिंह और दांत भी गायब हो गया। जो असुर प्रवृत्ति के अराजकता उत्पन्न करने वाले दलितों को शोषितों को पिछड़ों को सताने वाले और समाज को लूट कर अकूट संपत्ति जमा कर के अपने परिवार के जमीदारी चलाने वाले है। वो चेहरा छुपाना चाहते है। 

वही उन्होंने कहा की चुनाव आ रहा है। लोगों को भरमाना चाहते हैं। बरगलाना चाहते हैं। लेकिन यह समाज, पूरा बिहार यह जान चुका है की जो बिहार के मान सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाएगा। जो बिहार के शब्द को गाली नहीं बनाएगा। हम उसी के साथ चलेंगे। उन्होंने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो रंग भेद, जाती भेद, क्षेत्र भेद करते रहेंगे, जनता जान गई है। जो अराजकता उत्पन्न करता है वो असुर है। वह असुर कभी मानवता के हित में नहीं सोच सकता।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp