रोहतास: शनिवार को बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी विनय कुमार रोहतास पहुंचे जहां उन्होंने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान डीजीपी विनय कुमार ने भी फायरिंग में अपना हाथ अजमाया और पिस्टल से टारगेट पर 6 की 6 गोलियां दागी। डीजीपी का निशाना अचूक देख वहां मौजूद लोगों की तालियों की गरगराहट से पूरा शूटिंग रेंज गुंजायमान हो गया।
बता दें कि रोहतास में स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस डेहरी के परिसर में चार दिवसीय सच्चिदानंद अखौरी पुलिस शूटिंग कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राज्य की कुल 23 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि राज्य की कुल 19 वाहिनी के अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला सासाराम, अश्वारोही विशेष पुलिस, सैन्य पुलिस आरा, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल्मिकिनगर, सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव के पुलिसकर्मी भी भाग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें - ओवैसी की पार्टी देगी NDA को अपना समर्थन? कुशवाहा के आवास पर बैठक के बाद बोले विधायक..
डीजीपी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा रहा था लेकिन अब यह हर वर्ष आयोजित की जाएगी। 56 ट्रेनिंग सेंटर में 22 हजार से अधिक पुलिसकर्मी ट्रेनिंग ले रहे हैं इसके साथ ही जल्द ही 20 हजार से अधिक अन्य पुलिस के जवानों की ट्रेनिंग भी होनी है। ऐसे में आने वाले वर्षों में बिहार क ओ लगभग 50 हजार के आसपास प्रशिक्षित पुलिस के जवान बिहार को मिल जायेंगे।
यह भी पढ़ें - होली हो या ईद, दिल्ली से बिहार आने के लिए लोग खूब पसंद कर रहे BSRTC