Join Us On WhatsApp

नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से जेडीयू में हलचल, CM हाउस के बाहर रो पड़े कार्यकर्ता

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के संकेत से बिहार की राजनीति गरमा गई है।

Discussion of Nitish Kumar going to the Rajya Sabha creates
नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से जेडीयू में हलचल, CM हाउस के बाहर रो पड़े कार्यकर्ता- फोटो : Darsh News

बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद अपने एक्स पर किया है। नीतीश कुमार ने लिखा है कि, 'संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।' बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।

विधानसभा में नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, निशांत और मनीष वर्मा का NR (नॉमिनेशन रिसीप्ट) कटा है। नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं।


कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे।


इधर सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं।


कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोर्ट के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया।


इधर, बुधवार शाम 6 बजे से CM आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में नामांकन की अटकलों के बीच पटना में सीएम आवास पर जेडीयू के कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया है। जदयू वाले कह रहे हैं कि वोट 25 से 30 नीतीश पर आया था, बीच में छोड़ने के लिए नहीं।

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने की खबरों के बीच जेडीयू के कार्यकर्ताओं का पटना में सीएम आवास पर जुटान शुरू हो गया है। सीएम आवास पर जुटे जदयू और नीतीश के समर्थक कह रहे हैं कि नीतीश को मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए और कार्यकर्ता नहीं चाहते हैं कि वो राज्यसभा जाएं। जदयू के लोगों का कहना है कि नीतीश को सीएम रहना चाहिए और बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजना चाहिए। जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि इस खबर ने कल उन लोगों की होली खराब कर दी। पटेल ने कहा कि जनादेश 25 से 30 नीतीश के लिए था, महिलाओं ने बड़ी संख्या में नीतीश के नाम पर वोट दिया था, बीच में छोड़ने के लिए नहीं।


सीएम आवास के बाहर दर्जन भर कार्यकर्ताओं के साथ नीतीश के समर्थन में नारेबाजी कर रहे पटेल ने दावा किया कि राज्य भर से कार्यकर्ता आ रहे हैं। रात से ही लोग निकल चुके हैं। हुजूम आ रहा है। सब चाहते हैं नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहें। पटेन ने कहा- "बिहार की जनता रो रही है। किसी ने कल होली नहीं मनाया है। हजारों कार्यकर्ता रो रहे हैं। हमने घर-घर जाकर नीतीश के लिए वोट मांगा था। नीतीश नहीं रहेंगे तो हम लोग नहीं रहेंगे। 25 से 30 के लिए वोट मांगे थे, बीच के लिए नहीं। लात हम खाते हैं। बात हम खाते हैं। पिटाते हम लोग हैं। कोई नीतीश कुमार को हटाने का निर्णय नहीं कर सकता है। नीतीश के नाम पर क्यों चुनाव लड़े। दूसरे के नाम पर लड़ते। हम लोग कुछ नहीं बोलते।”


राजीव रंजन पटेल ने कहा- "हम लोग का होली कल खराब कर दिया। जनता दल यूनाइटेड के लोग, बिहार के लोग शोकाकुल हैं। हम हर हाल में नीतीश को बिहार का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। 25 से 30 के लिए मैंडेट दिया है, बीच में छोड़ने के लिए नहीं दिया है। हम लोग नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के खिलाफ हैं। निशांत कुमार राज्यसभा जाएं। नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री बने रहें।"

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp