Join Us On WhatsApp
BISTRO57

सिसरो अस्पताल के चिकित्सक महेश कुमार ने ली जेडीयू की सदस्यता

Dr mahesh on nitish kumar

रविवार को बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सिसरो अस्पताल के प्रख्यात चिकित्सक डाॅ0 महेश कुमार को जद(यू0) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधानपार्षद सह राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद, विधानपार्षद  संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा मौजूद रहे।इन दौरान उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डाॅ0 महेश कुमार का चिकित्सा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान रहा है। पूरे प्रदेश में उनसे चिकित्सीय लाभ लेने वालों की बहुत बड़ी तादाद है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं विकासकार्यों में विश्वास जताते हुए उन्होंने जद(यू0) की प्राथमिक सदस्यता ली है। हमें पूर्ण विश्वास है कि डाॅ0 महेश कुमार के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले दिनों में पार्टी को फायदा होगा।





                                 (संजय कुमार सिन्हा)

                                   कार्यालय सचिव

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp