Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पत्थर उत्खनन के दौरान शेखपुरा में पहाड़ टूट कर गिरा, कई मजदूर दबे..

During stone excavation, a mountain collapsed in Sheikhpura,

Sheikhpura - पत्थर उत्खनन के दौरान शेखपुरा के चकंदरा पहाड़ का बड़ा हिस्सा धंसकर नीचे गिर गया। इस हादसे में पहाड़ के नीचे काम कर रहे 3 कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पहाड़ गिरने से पत्थर के मलबे में कई वाहन भी दब गए। इस मामले में कुछ और कामगारों के दबे रहने की आशंका है। पहाड़ का मलबा हटकर उसके नीचे दबे वाहनों तथा संभावित कामगारों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 हादसे की सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिंहा दलबल के साथ हादसा स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होने बताया चकंदरा पहाड़ में पत्थर खनन का कार्य नटराज कंट्रक्शन कर रहा है। हादसे के बाद खनन एजेंसी के मुंशी,मैनेजर सहित सभी कर्मी वहां से फरार हो गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया पहाड़ गिरने से बने हजारों टन पत्थर के मलबे को हटाने के लिए एजेंसी कॉम कहा गया है,ताकि उसमें कोई दबा हुआ हो तो उसका पता चल सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बताया कि पत्थर खनन के लिए नीचे जाकर एक पोकलेन काम कर रहा था तथा पत्थर लोड करने के लिए दो हाइवा लगे थे। तभी ऊपर से पहाड़ का बहुत बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया,जिसकी चपेट में दोनों हाइवा और पोकलेन आ गया। पत्थर खनन का कार्य पहाड़ की समान्य सतह से 100 फिट नीचे चल रहा था और पहाड़ का मलबा सतह की 50 फीट ऊंचाई से गिरा। स्थानीय लोगों ने मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई है।   

 शेखपुरा से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp