Join Us On WhatsApp

किस्मत या साहब की मेहरबानी? लंबे समय से एक ही थाना में जमे पुलिसकर्मी बने चर्चा का विषय

किस्मत या साहब की मेहरबानी? लंबे समय से एक ही थाना में जमे पुलिसकर्मी बने चर्चा का विषय

ek hi thana me jame adhikari
किस्मत या साहब की मेहरबानी? लंबे समय से एक ही थाना में जमे पुलिसकर्मी बने चर्चा का विषय- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार के पुलिस विभाग में यूं तो नियम है कि एक पुलिसकर्मी किसी भी थाने में अधिकतम दो से ढाई वर्ष ही रह सकते हैं और फिर उनका तबादला किया जाना अनिवार्य होगा लेकिन राजधानी पटना का एक थाना इन दिनों खास चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह कोई प्रशासनिक हलचल नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी हैं जिनके कारनामे की चर्चा काफी दूर दूर तक होती है। स्थानीय लोगों की मानें तो उक्त पुलिसकर्मी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लोग कहते हैं कि उनकी जितनी भी चर्चा की जाये वह कम ही है।

हालांकि पुलिस विभाग समय समय पर कर्मियों का तबादला भी करता है। इस थाना में भी कई कर्मियों के तबादला का आदेश निकला, विदाई भी हुई, कई थानेदार भी आये गए लेकिन एक खास पुलिसकर्मी हैं जो तबादले के कुछ समय के अंदर ही वापस उसी थाना में आ जाते हैं। लोग तो अब मजाक में यह भी कहने लगे हैं कि यह थाना उनका स्थायी ठिकाना है। लोग यह भी कहते हैं कि थाना शहरी क्षेत्र में होते हुए नजर से दूर है इसलिए शायद वरीय अधिकारियों की नजर नहीं जाती होगी। हालांकि उनके लंबे समय से एक ही थाना में जमे होने की वजह से वह क्षेत्र के गली गली से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

यह भी पढ़ें    -     बिहार में उद्योग का होगा विकास? गौतम अदाणी पहुंचे भागलपुर और....

कहा जाता है कि उक्त पुलिसकर्मी की स्थानीय लोगों में पहचान इतनी मजबूत हो गई है कि मामला चाहे कुछ भी हो उनका नाम अपने आप जुड़ जाता है। हालांकि कहा यह भी जाता है कि पुलिसकर्मी सिर्फ लंबी तैनाती की वजह से नहीं बल्कि अपने काम करने के अंदाज से भी चर्चा में रहते हैं। कुछ लोग उनकी कार्यशैली से खुश हो कर सख्त और प्रभावी बताते हैं तो कुछ लोग सवाल उठाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। कई बार वह अपने फैसलों की वजह से विवाद में भी आये लेकिन हर बार मामला शांत हो गया और वे अपनी जगह पर जमे ही रह गए।

आमजनों की मानें तो वे अब स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं और अक्सर कुछ न कुछ चर्चाएँ जरुर होती हैं। इलाके के बजुर्ग कहते हैं कि उन्होंने किसी पुलिस ड्राईवर को एक ही थाना में इतने लंबे समय तक नहीं देखा लेकिन यह जमे हुए हैं। लोग अब सवाल उठाते हुए कहते हैं कि आखिर ऐसा क्या है कि हर बार तबादला के बावजूद वह एक ही थाना में जमे हुए हैं यह उनकी किस्मत का कमाल है या साहब की मेहरबानी, यह तो वही बतायेंगे। फिलहाल, यह थाना और वहां तैनात यह पुलिसकर्मी लोगों के बीच जिज्ञासा और चर्चा का विषय बने हुए हैं। आने वाले समय में हालात क्या मोड़ लेता है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि पटना जिले का यह थाना फिलहाल सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें    -     T-20 सुपर8- दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, लिया यह फैसला....


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp