Join Us On WhatsApp

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर राजद के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत का बड़ा हमला ..

Former RJD minister Kumar Sarvjit takes a dig at Union Minis

Gaya-बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह बोधगया के राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के राहुल गांधी पर दिए बयान पर जमकर कटाक्ष किया है.

जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी को हिंदुस्तानी नहीं रहने के बयान पर राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज भले ही भाजपा से मिल गए हो और केंद्रीय मंत्री बने हो लेकिन जीतराम मांझी की उपज कांग्रेस से ही हुई है, कांग्रेस ने ही उन्हें राजनीति में आने का अवसर दिया था,

जवानी से बुढ़ापा आने तक जीतन राम मांझी ने कांग्रेस की सेवा लिया। उसमें बाद लालू यादव से मिल गए और मंत्री बन गए, फिर नीतीश कुमार के साथ चले गए और वहां मंत्री बने अब भाजपा के विचारधारा में मिल गए और केंद्रीय मंत्री बने है। 

 राजद विधायक कुमार सरजीत ने कहा कि कुछ लोग का राजनीतिक जीवन मौका परस्ती होती है जीतन राम मांझी का हर 15 दिन पर विचारधारा बदलती है। जिससे फायदा लेना होता है उनको जीतन राम मांझी खूब बड़ाई करते हैं और जिनको छोड़ देते हैं उनको खूब बुराई करते हैं। यही तो उनका राजनीतिक जीवन है। अगर आज इनको केंद्रीय मंत्री से हटा दी जाएगी तो सबसे ज्यादा अपशब्द ये भाजपा को बोलेंगे।

 गया से मनीष की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp