Join Us On WhatsApp

अब पटना में गोदाम से नहीं ले सकेंगे गैस, डीएम ने कहा 'अब सिर्फ होम डिलीवरी, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं'

राजधानी पटना में गैस को लेकर अफरातफरी के माहौल के बीच पटना डीएम ने बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अब गोदाम से किसी को गैस नहीं दिया जायेगा बल्कि बुकिंग करने पर सभी को होम डिलीवरी की जाएगी. इसके साथ EKYC भी घर बैठे कर सकेंगे

gas ki hogi home delivery
अब पटना में गोदाम से नहीं ले सकेंगे गैस, डीएम ने कहा 'अब सिर्फ होम डिलीवरी, एजेंसी जाने की जरूरत नही- फोटो : Darsh NEWS

पटना: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच देश भर में रसोई गैस के किल्लत की बात सामने आई जिसके बाद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई और कमोबेश सभी राज्यों में लोग गैस सिलिंडर लेकर एजेंसी में भीड़ के रूप में पहुँचने लगे। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी गैस के लिए लोगों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही। हालांकि सरकार और जिला प्रशासन ने गैस की पर्याप्त उपलब्धता के दावे किये लेकिन बावजूद इसके लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे और कई दिनों गैस एजेंसियों में लोगों की काफी भीड़ जुटी रही।

प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है गैस

रसोई गैस लेने के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया साथ ही सरकार के निर्देश के अनुसार कालाबाजारी करने वाले लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की। इस मामले में पटना में अब तक चार FIR दर्ज किये जा चुके हैं जिसमें तीन FIR अलग अलग रेस्टोरेंट के विरुद्ध किये गए हैं जबकि एक FIR एक गैस डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के विरुद्ध। इस मामले में बुधवार को पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने एक प्रेस वार्ता किया और जानकारी दी कि अब पटना में गैस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और सभी लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से दी जा रही है।

यह भी पढ़ें     -     बिहार के इंजीनियर के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति, EOU की रेड में दार्जिलिंग में चाय बागान का भी...

गैस की होगी होम डिलीवरी

डीएम ने बताया कि राजधानी पटना में गैस को लेकर चल रही मारामारी अब काफी हद तक नियंत्रित है और लोगों की पैनिक बुकिंग में भी कमी आई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आपके पास गैस है तो फिर आप पैनिक हो कर बुकिंग न करें, इससे उन लोगों की परेशानी बढ़ जायेगी जिनके पास सच में गैस खत्म हो गया है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और सभी को एक एक कर दिया जा रहा है। डीएम ने बताया कि राजधानी के सभी गैस एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि अब गोदाम से किसी को भी गैस नहीं दिया जायेगा बल्कि बुकिंग करने वाले लोगों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर गैस की होम डिलीवरी की जाये।

घर बैठे करें EKYC

पटना डीएम ने बताया कि सभी लोगों को समय से उनके घर तक गैस पहुँचाया जायेगा और इसमें कहीं कोई देरी नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि EKYC करवाने के लिए भी लोगों की भीड़ गैस एजेंसी में लग रही है तो मैं आज बताना चाहता हूं कि इसके लिए भी आपको कहीं नहीं जाना है बल्कि आप घर बैठे अपना EKYC कर सकते हैं। गैस को लेकर बेवजह अब लोग परेशान न हों और घर बैठे अपना सारा काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -     CM नीतीश ने सम्राट को लेकर किया बड़ा इशारा, कयासों का बाजार गर्म

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp