गया जी: बिहार में इन दिनों पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पूरे बिहार में पुलिस और रेलवे पुलिस समेत हर एजेंसी सतर्क है और इसी कड़ी में गया जी रेलवे स्टेशन पर RPF ने गोरखपुर के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों पर आरोप है कि उन्होंने गोरखपुर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर भाग रहे हैं। गोरखपुर पुलिस की तरफ से मिली सूचना के आधार पर RPF ने दून एक्सप्रेस में छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में RPF थानाध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि बुधवार की देर शाम गोरखपुर SOG टीम से सूचना मिली थी कि रामगढ ताल थाना क्षेत्र में चार युवक एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया और उनके दोनों पैर में गोली मार कर दून एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल भागने के लिए ट्रेन से निकले हैं। सूचना के आधार पर गया जी रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम सतर्क हो गई और दून एक्सप्रेस के पहुँचते ही ट्रेन के जनरल बोगी में छापेमारी की जहां से चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें - तो कांग्रेस के समर्थन से 5 सीट जीतेगा NDA? सम्राट के आवास पर बैठक के बाद इस महिला MLA ने कह दी बड़ी बात...
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पंकज शाही, लालू यादव, सर्वेश कुमार सिंह उर्फ़ राहुल सिंह और युवराज सिंह के के रूप में की गई। सभी गोरखपुर के रहने वाले हैं। RPF की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर RPF पोस्ट ले आई और उनसे पूछताछ करते हुए गोरखपुर पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद गुरुवार को गोरखपुर पुलिस की टीम गया जंक्शन पहुंच कर सभी आरोपियों को अपने साथ ले कर चली गई।
यह भी पढ़ें - राजस्व कर्मियों के हड़ताल के बावजूद नहीं रुकेगा लोगों का काम, मंत्री विजय सिन्हा ने कर लिया है...
गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट