गया जी: बिहार का तीर्थ स्थल गया जी इन दिनों तस्करी का सॉफ्ट टारगेट बनता जा रहा है। गया जी में बीते कुछ दिनों में तस्करी के कई मामले सामने आये हैं जिसमें एयरपोर्ट पर कई तस्कर अवैध मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए हैं। इस बीच अब एक मामला गया जी रेलवे स्टेशन से सामने आया है जहां एक बार फिर आरपीएफ ने एक दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस ने इस बार तस्करों के पास से मादक पदार्थ बरामद नहीं किया है बल्कि कुछ और ही बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे समेत इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
यह भी पढ़ें - विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन राबड़ी आवास पर जुटे महागठबंधन के सभी विधायक, क्या होगी चर्चा...
जानकारी के अनुसार आरपीएफ पुलिस ने गया जी रेलवे स्टेशन से दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड सांप को बरामद किया है। मामले में आरपीएफ की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर गस्त कर रही थी इसी दौरान दो व्यक्ति एक बैग लेकर घूम रहे थे। गस्त के दौरान संदेह होने पर आरपीएफ की टीम ने जब उनसे पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे जिसके बाद उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपनी पहचान जहानाबाद के सिरीपुर निवासी उपेंद्र कुमार और गया जी के अमराहा निवासी मो सादुल्ला के रूप में बताई। उनके बैग की तलाशी लेने पर उससे दो मरे हुए दुर्लभ प्रजाति सांप बोआ बरामद हुआ।
आरपीएफ की टीम ने मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों साँपों को जब्त कर लिया। साँपों की पहचान Aryx Johnii के रूप में की गई। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि यह दोनों सांप दुर्लभ प्रजाति के हैं और इनका तस्करी एक गंभीर अपराध है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और वन विभाग अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - मखाना खेती कर महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिशाल, बाढ़, जलजमाव के बावजूद कर रही...
गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट