Join Us On WhatsApp

राजधानी में बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 10 लाख में तय हुआ था मामला और ले रहे थे पहली क़िस्त...

राजधानी में बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 10 लाख में तय हुआ था मामला और ले रहे थे पहली क़िस्त...

ghus lete girftar
राजधानी में बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 10 लाख में तय हुआ था मामला और ले रहे थे पहली - फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में इन दिनों लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसकी जद में छोटे बड़े सभी सरकारी कर्मी आ रहे हैं। निगरानी की टीम ने एक बार फिर राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई की है और एक बड़े अधिकारी को मोटा रकम घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। हालांकि गिरफ्तार अधिकारी ने इसे साजिश करार दिया लेकिन निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने की।

यह भी पढ़ें       -       वैशाली में STF और जिला पुलिस ने एक कुख्यात को मार गिराया, 300 किलो सोना लूटने वाली गैंग...

निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि युवा एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह ने एक व्यक्ति से विभागीय काम के लिए 10 लाख रूपये रिश्वत की मांग की थी। आज वे नियोजन भवन के पार्किंग में पहली क़िस्त के रूप में पांच लाख रूपये लेने वाले थे। इस मामले की गुप्त सूचना निगरानी को मिली जिसके बाद आनन फानन में एक टीम गठित की गई और मौके पर जाल बिछाया गया। इस दौरान विभाग के सहायक निदेशक अपनी कार में बैठे थे और उन्होंने जैसे ही 5 लाख रूपये घूस ली उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार 26 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपस्कर व्यय एवं कार्यालय व्यय के एक करोड़ 70 लाख 30 हजार रूपये निर्गत की गई थी और इसके एवज में सभी संस्थानों से राशि निर्गत कराने हेतु 10 लाख घूस की मांग की थी। जिसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना टीम को मिली शिकायत पर ये करवाई हुई है। निदेशक महोगे सुनील कुमार 1 ने घुस लेने को कहां था जिसकी जांच निगरानी अन्वेषण की जारी है।

यह भी पढ़ें       -       राजगीर के धर्मशाला में 4 जैन पर्यटकों का मिला शव, नेपाल से घूमने के बाद पहुंचे थे राजगीर, यहां के...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp