पटना: बिहार के बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह होली के अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में रहेंगे। रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक तरफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की कोर्ट से बरी किये जाने के मामले में बड़ा हमला बोला तो दूसरी तरफ उन्होंने लालू परिवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।
आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने के सवाल पर कहा कि आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी। उनके भ्रष्टाचार के इतने सुबूत हैं कि आज वे कोर्ट से बरी हो गए हैं लेकिन अगली कोर्ट में उन्हें इस मामले में सजा जरुर मिलेगी। हालांकि यह कोर्ट और कानून का मामला है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूँगा लेकिन वे बच नहीं पाएंगे।
पार्टी नहीं, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा कि वे कुछ भी कर सकते हैं, कहीं भी जा सकते हैं। उनकी पार्टी नहीं बल्कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। लालू जी, तेजस्वी और उनका परिवार जो चाहेगा वह हो जायेगा। तेजस्वी कभी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, कभी कुछ तो वह जो भी चाहें कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच तेजस्वी पहुंचे पटना, मीडिया के सामने..., गिरिराज सिंह ने भी...
नीतीश कुमार की तारीफ
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह बिहार के विकास के लिए 20 वर्षों में जो काम किये हैं वह अद्वितीय हैं और इसके लिए इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा।
चुनाव आयोग से की अपील
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में SIR को लेकर कहा कि चुनाव आयोग को और भी गहराई से काम करना चाहिए क्योंकि हमें पता चला है कि ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी और मुस्लिम रोहिंग्या घुसपैठियों को आधार कार्ड समेत अन्य कई कार्ड दे रखी हैं। चुनाव आयोग से अपील है कि और बिह गंभीरता से काम करें और कम से कम 70-80 लाख बांग्लादेशी और मुस्लिम रोहिंग्या घुसपैठिये का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा हुआ है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम माओवादी पार्टी कहे जाने को लेकर कहा कि यह बिल्कुल सही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अर्बन नक्सल का काम कर रही है। पूरी दुनिया में देश की तारीफ हो रही है जबकि राहुल गांधी बदनाम करने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें - पटना छात्रसंघ चुनाव में NSUI का दबदबा कायम, छात्राओं ने भी कैंपस में गाड़े अपने झंडे