Join Us On WhatsApp

72 करोड़ की जमीन को लेकर परिवार के लोगों ने ही करवाई थी हत्या, दो सगे भाई के मर्डर मामले में...

बीते फरवरी महीने में राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र इलाके में दो सगे भाइयों की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जमीन की लड़ाई में परिवार

gopalpur mamle me do arrest
72 करोड़ की जमीन को लेकर परिवार के लोगों ने ही करवाई थी हत्या, दो सगे भाई के मर्डर मामले में...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की हत्या मामले का उद्भेदन कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है साथ ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जानकारी पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने दी कि दोनों आरोपियों को भोजपुर के कोइलवर से गिरफ्तार किया गया है।

पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि बीते 22 फरवरी को गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान अपराधियों ने जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी और लगातार अनुसंधान कर र ही थी। पुलिस की गठित SIT ने दोहरी हत्याकांड के मामले का उद्भेदन कर लिया है साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड संख्या 6 निवासी अमरजीत कुमार और चंदन कुमार उर्फ़ चन्ना के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें    -     राज्यसभा चुनाव को लेकर चिराग ने किया बड़ा दावा, महागठबंधन पर भी तंज, 5 राज्यों में चुनाव को लेकर...

पटना सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 बीघा पुस्तैनी जमीन जिसकी कीमत करीब 72 करोड़ रूपये है उसी को लेकर विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद की वजह से ही परिवार के सदस्यों ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है। सिटी एसपी ने बताया कि मामले मे७ लोग नामजद आरोपी बनाये गए हैं जिसमें से दो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया है। फ़िलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें    -     दिल्ली जाने से पहले नीतीश पूरी करेंगे बिहार में अपनी समृद्धि यात्रा, अगले चरण का कार्यक्रम हुआ जारी...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp