Join Us On WhatsApp
BISTRO57

31 अगस्त से शुरू होगा हम का सदस्यता अभियान

Ham sadasyata

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०)के प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार के अध्यक्षता में 31 अगस्त से शुरू हो रहे सदयस्यता महाअभियान को लेकर एक तैयारी समिति की बैठक आयोजित किया गया।जिसमे मौजूद पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को टास्क देते कहा की सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से कम से कम 1000 सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया। आगे अविनाश कुमार ने कहा के पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दस लाख सदस्य बनाने का जो लक्ष निर्धारित किया गया है,उसे पाने के लिए हम सभी को सक्रिय भूमिका अदा करना होगा।सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा की 31अगस्त के शुरू होने वाले सदस्यता महाअभियान की शुरुआत पार्टी के संरक्षक महोदय जीतनराम मांझी करेंगे। उस दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वर्तमान टेकारी विधायक डॉ अनिल कुमार भी उपस्थित रहेंगे।उक्त समय और स्थल पर सभी प्रदेश पदाधिकारियों को हर हाल में उपस्थित रहना होगा।बैठक में कमाल परवेज, गीता पासवान,सुनील शाह,शुभम कुमार,राजेश कुमार,अनिल रज्जाक,गिरधारी सिंह,रबिंद्र बाबा,महाराजा खान,एजाज अहमद,सूर्या सिंह,पन्ना कुमार आदि लोग मौजूद थे। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह ने दिया।

    

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp