Join Us On WhatsApp

हथियार लहराते हुए मस्ती कर रहा था युवक, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात...

हथियार लहराते हुए मस्ती कर रहा था युवक, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात...

hathiyar lahrate hue yuvk girftar
हथियार लहराते हुए मस्ती कर रहा था युवक, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: एक तरफ बिहार पुलिस लगातार आपराधिक कारनामों पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी हुई है वहीं दूसरी तरफ बदमाश प्रवृति के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस तरह के लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सरस्वती पूजा के दौरान हथियार लहराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस हथियार बरामद करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें       -    BCCI सीनियर महिला वन डे टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम घोषित, प्रगति होंगी कप्तान जबकि...

मामला राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के भुसौला दानापुर इलाके का है जहां सरस्वती पूजा के अवसर पर कुछ युवक गाने पर नाच रहे थे। इस दौरान एक युवक अपने हाथ में हथियार लेकर लगातार लहरा रहा है जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के साथ ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान आलोक कुमार के रूप में की गई। फ़िलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ के आधार पर हथियार बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें       -    वीडियो वायरल होने के बाद थप्पड़बाज महिला दारोगा पर गिरी गाज, SP ने कर दिया...

पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp