रांची में शुक्रवार देर एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहा था लेकिन भारी बारिश की वजह से इसे ऐसी जगह पर उतारना पड़ा जो असुरक्षित था। इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी एरिया में खाली जगह पर उतारा गया था। दरअसल, बारिश और खराब मौसम की वजह से पायलट को हेलीकॉप्टर उड़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हेलीकॉप्टर दरभंगा से बेंगलुरु जा रहा था। रांची में इंधन भरने के बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी लेकिन बाद में यह खराब दृश्यता के कारण आगे नहीं बढ़ सका। 

टला हादसा : हेलीकॉप्टर की रांची के धुर्वा में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग ...

*शनिवार सुबह फिर से उड़ान भरी उड़ान*


जो जानकारी सामने निकलकर आई है उसके मुताबिक पायलट ओडिशा के झारसुगुड़ा तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद भारी बारिश और कम रोशनी के कारण वह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इसलिए उसने हेलीकॉप्टर को रांची की ओर मोड़ दिया। लेकिन वह रांची एयरपोर्ट पर उतरने में असमर्थ लग रहा था। इसलिए हेलीकॉप्टर के पायलट ने धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी एरिया में खाली जगह पर हेलीकॉप्टर को उतारा। बाद में शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी।

टला हादसा : हेलीकॉप्टर की रांची के धुर्वा में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग ...