Join Us On WhatsApp

गया जी में भटक कर गांव में घुसा हिरण, लोगों ने पकड़ किया...

गया जी में भटक कर गांव में घुसा हिरण, लोगों ने पकड़ किया...

hiran ganv me
गया जी में भटक कर गांव में घुसा हिरण, लोगों ने पकड़ किया...- फोटो : Darsh NEWS

गया जी: गया जी में हिरण के जंगल से भटककर गांव में पहुंच जाने का एक मामला गुरुवार को आमस प्रखंड क्षेत्र में सामने आया। प्रखंड के झरी पंचायत अंतर्गत बेल बिगहा गांव में ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए भटके हुए हिरण को सुरक्षित पकड़कर गया वन विभाग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गांव के पास अचानक एक हिरण दिखाई दिया। हिरण को देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ लोग हिरण को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे, जिससे वह घबराकर इधर-उधर भागने लगा। इसी दौरान गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने स्थिति को संभाला और हिरण को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें     -    नीतीश की जगह पर अगला कौन? इन नामों पर है चर्चा, मिल सकती है दूसरी महिला CM?

ग्रामीण उमेश यादव, नीतीश यादव, अरविंद भुईयां और रंजन कुमार ने बताया कि जब उन्होंने देखा कि कुछ लोग हिरण को दौड़ा रहे हैं, तो उन्होंने आगे बढ़कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया और भीड़ से दूर एक सुरक्षित स्थान पर रखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गया वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार अपनी टीम के साथ बेल बिगहा गांव पहुंचे और हिरण की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने हिरण को सुरक्षित तरीके से वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार ने बताया कि हिरण संभवतः जंगल से रास्ता भटककर गांव की ओर आ गया था। उन्होंने बताया कि हिरण पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। उसे किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। प्राथमिक जांच के बाद हिरण को सुरक्षित रूप से वापस जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण को जल्द ही डोभी राष्ट्रीय उद्यान के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, जहां वह प्राकृतिक वातावरण में रह सकेगा। इस घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों की जागरूकता और सहयोग की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि यदि कहीं जंगली जानवर गांव में भटककर आ जाएं तो लोगों को घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। ग्रामीणों की सतर्कता और समझदारी से एक जंगली जीव की जान बच गई।

यह भी पढ़ें     -    बिहार की माटी का यह सपूत जहां भी रहे..., नीतीश की नई पारी को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट...

गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp