Join Us On WhatsApp

नालंदा में होली मिलन समारोह में बवाल, भोजपुरी गायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त, पत्रकार की पिटाई, फायरिंग भी...

नालंदा में होली मिलन समारोह में बवाल, भोजपुरी गायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त, पत्रकार की पिटाई, फायरिंग भी...

holi milan samaroh me bawal
नालंदा में होली मिलन समारोह में बवाल, भोजपुरी गायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त, पत्रकार की पिटाई, फायरिंग भी- फोटो : Darsh NEWS

नालंदा: सोमवार को होली पर्व के पूर्व होलिकादहन और बुधवार को होली का पर्व पूरे देश में मनाया जायेगा। इससे पहले देश भर में विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह मनाया जा रहा है। इसी होली मिलन समारोह के दौरान नालंदा में बवाल हो गया। इस दौरान लोगों ने पत्थरबाजी और फायरिंग भी की जिसमें एक भोजपुरी गायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एक पत्रकार घायल हो गए वहीं एक युवक को गोली भी लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। घटना नालंदा के नकटपुरा की है।

मिली जानकारी के अनुसार नालंदा के नकटपुरा स्थित एक वाटर पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी गायक रोशन रोही शामिल हुए थे। मामले में लोगों ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गायक के प्रस्थान के दौरान भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पथराव भी किया। इस दौरान गोलीबारी की भी सूचना मिल रही है। लोगों के हंगामे और पत्थरबाजी में भोजपुरी गायक भी फंस गए और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान भीड़ ने कार्यक्रम के कवरेज के लिए गए एक पत्रकार ऋषिकेश कुमार को भी घेर लिया और मारपीट कर उनका सर फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पत्रकार को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा गया साथ ही उनके दो मोबाइल फोन और पर्स छीन लिए गए।

यह भी पढ़ें     -      भोजपुरी के सम्मान में मंच से नीचे आये मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति, 105 वर्षीय लोकगायक को...

इसके साथ ही जानकारी मिल रही है कि इस दौरान गोलीबारी भी की गई जिसमें एक गोली एक युवक को लग गई। गोली लगने से युवक जख्मी हो गया जबकि पत्थरबाजी और लाठी डंडे से कई अन्य लोग भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें     -      राज्यसभा चुनाव को लेकर चिराग ने भी बुलाई विधायकों की बैठक, कहा 'रणनीति...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp