Join Us On WhatsApp

होली के अवसर पर किसी तरह की गड़बड़ी तो फिर..., बिहार पुलिस ने कर ली है पूरी तैयारी...

होली के अवसर पर किसी तरह की गड़बड़ी तो फिर..., बिहार पुलिस ने कर ली है पूरी तैयारी...

holi par suraksha vyavstha
होली के अवसर पर किसी तरह की गड़बड़ी तो फिर..., बिहार पुलिस ने कर ली है पूरी तैयारी...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: तीन दिनों बाद ही होली का पर्व है और इसे लेकर लोग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। होली पर्व की तैयारी के बीच बिहार पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है और इसे लेकर सभी जिलों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही होली के दौरान राज्य में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है। इस संबंध में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों के एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है कि कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका से पहले ही अपनी तैयारी पूरी रखें। इसके साथ ही उन जगहों को भी चिह्नित कर रखें जहां पहले होली के दौरान किसी तरह का विवाद हो चुका है।

पुलिस मुख्यालय होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाये हैं जहां से हर दो घंटे पर स्थिति की जानकारी ली जाएगी। इस दौरान पुलिस का खास फोकस बाइकर्स गैंग और सड़क पर रेस लगाने वालों के साथ ही किसी तरह से हुड़दंग करने वालों पर रहेगा। इसके साथ ही दो समुदाय के बीच किसी भी तरह का तनाव पैदा करने की कोशिश करने वालों पर भी नजर रखी जायेगी। शर्मिक स्थल और संवेदनशील मने जाने वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किये गए हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पिछले तीन वर्षों में होली के दौरान हुई घटनाओं की समीक्षा कर उसी हिसाब से रणनीति बनायें।

यह भी पढ़ें     -      होली मनाने कहां जाना है से शुरू हुआ विवाद, पति ने कर दिया बड़ा कांड फिर....

होली के दौरान अक्सर बाहर से लोग अपने घर लौटते हैं और दौरान जमीन समेत अन्य विवाद में रंजिशें उभरती हैं और आपराधिक घटनाएं भी घट जाती हैं। ऐसे मामलों पर भी पुलिस कड़ी नजर रखेगी। जरूरत पड़ने पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि अफवाह फ़ैलाने, नफरत भड़काने या माहौल खराब करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। संदिग्ध लोगों के मोबाइल पर भी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस बिहार में शराब समेत अन्य अवैध नशा तस्करी और कारोबार के साथ ही ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह पर भी खास नजर रखेगी।

होली पर्व के मद्देनजर बिहार पुलिस ने सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है ताकि पुलिस बल की कमी न हो। इसके साथ ही जिला पुलिस बल के अतिरिक्त BSAP की 31 कंपनियां, अर्द्धसैनिक बल की तीन कंपनियां, रिज़र्व बल की 12 कंपनियां तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें     -      बिहार में आपराधिक घटनाओं में आई है कमी, मंत्री ने कहा 'शराबबंदी को लेकर सरकार...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp