Daesh News

एक क्लिक में जानें आज का अपना राशिफल, आध्यात्मिक गुरु से

देखें 03 अक्टूबर 2023 का राशिफल


मेष 

आज सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। 

उपाय– आज शिव भगवान की पूजा करें। धन वृद्धि होगी।

वृष 

आज आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे।

उपाय– आज दान-पुण्य व स्नान का महत्व है।

मिथुन

आज निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के आज आप कड़वे अनुभवों से सबक सीखें।  

उपाय– आज सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क 

आज जो उम्मीदें संजोकर रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः आज आप विरोध से बचते हुए कार्य करने का अभ्यास करें।

उपाय– जातक हनुमान जी की स्तुति करें।

सिंह

आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे और उपयोगिता की सामग्री आज आप लेंगे। 

उपाय– सूर्य को जल दें।

कन्या 

आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है। बाहर के खान-पान से बचें। कामकाज के दौरान आलस्य का भी त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है।

उपाय– आज सफेद चीजों का दान करें।

तुला 

आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें।

उपाय– भगवान शिव का जलाभिषेक करें।


वृश्चिक 

भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

उपाय– आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

धनु 

आज नीजि संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे।

उपाय– आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें

मकर 

आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा।

उपाय– श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करें, धन की समस्या खत्म होगी।

कुंभ 

आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन नीजि संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। 

उपाय– महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार शुद्ध मन से जाप करें।

मीन  

आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय– ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।

आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

Scan and join

Description of image