Join Us On WhatsApp
BISTRO57

दीपावली के दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल

How will be your horoscope on Diwali?

#देखें 12 नवंबर 2023 दीपावली के दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल

#मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास है और आज आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। उनकी सलाह से जो काम करेंगे। 

#वृष 

वृष राशि के लोगों के लिए सफलता का दिन है और उनके कार्य संपन्‍न होंगे। राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए अनुबंधों में आपको लाभ होगा।

#मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन संकट और परेशानी वाला होगा। किसी वस्‍तु के चोरी होने या फिर खोने की आशंका है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में  सफलता मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। 

#कर्क 

कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति का संकेत मिल रहा है। आपकी किस्‍मत साथ देगी और रुके कार्य संपन्‍न होंगे। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

#सिंह

सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता की दिशा में आपको सफलता मिलगी।

#कन्या 

कन्या राशि के लोगों की किस्‍मत साथ देगी और आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी और कहीं से सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। 

#तुला

तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपके चारों तरफ सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई समस्या दूर होगी।

#वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को सम्‍मान की प्राप्ति होगी और आपका दिन काफी बिजी रहेगा। आज आपको कुछ शारीरिक समस्‍याएं आ सकती हैं। आज इन सबकी जांच करने में आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

#धनु

धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज विरोधी आपके काम की तारीफ करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ मिलेगा और आपकी रुकी हुई योजनाएं सफल होंगी।

#मकर 

मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे और आपको सभी आर्थिक मामलों में फायदा होगा। 

#कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सुख मिलेगा और आपके लिए धन से जुड़ी समस्‍याएं दूर होंगी। निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति की वजह से आपका मन काफी परेशान हो सकता है।  

#मीन

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा और त्‍योहार की तैयारियों में काफी बिजी रहेंगे। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp