Join Us On WhatsApp
BISTRO57

Share Market में भारी गिरावट, Sensex 800 अंक तो Nifty इतने अंक लुढ़का, इन शेयर्स में सबसे ज्यादा डूबे पैसे

Huge fall in share market, Sensex fell by 800 points and Nif

New Delhi : शेयर बाजार में इस सप्ताह गिरावट का सिलसिला जारी है। आज यानी गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 800 से अधिक अंक गिरा। यह 83500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 200 से ज्यादा अंक टूटा है। यह 25450 के लेवल पर कारोबार कर रहा। बता दें, सबसे अधिक गिरावट ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर में है। एम एंड एम टाटा मोटर्स, मारुति के शेयर में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

बाजार गिरने की 3 प्रमुख वजह

ईरान और इजरायल युद्ध की आशंका की वजह से ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट बना हुआ है। इसका असर भारतीय शेयर पर भी दिख रहा है। अभी भारतीय बाजार के वैल्यूएशन बढ़ा है। खासतौर पर मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट में वैल्यूएशन बढ़े हैं। इससे बाजार में अच्छा सुधार दिख सकता है। तीसरी वजह है कि अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ी है। इस कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट आई थी। उसका असर पूरी दुनिया के बाजारों में दिख रहा। 

 

एशियाई बाजार में बढ़त बरकरार

भारतीय शेयर बाजार में भले गिरावट आई है, लेकिन अन्य एशियाई बाजारों में बढ़त है। जापान के निक्केई में 2.24 प्रतिशत की बढ़त है। हॉन्कॉन्ग के हैंगसेंग में 2.43 प्रतिशत और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.22 प्रतिशत की बढ़त है। 2 अक्टूबर को अमेरिका के डाओ जोंस इंडेक्स 0.09 प्रतिशत चढ़ा था। यह 42196 के लेवल पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 17925 के लेवल पर बंद हो गया था। एस एंड पी 500 में भी बढ़त दिखी थी। बता दें, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अनुसार विदेशी निवेशकों ने एक अक्टूबर को 5579 करोड़ रुपए के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों ने 460 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

मंगलवार को भी गिरा था बाजार

भारतीय शेयर में मंगलवार को भी गिरावट आई थी। एक अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 84266 के लेवल पर बंद हुआ था। निफ्टी 15 अंक गिरकर 25796 के लेवल पर बंद हो गया था। अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर बाजार बंद था। 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp