Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पति-पत्नी साथ मछली मारने गए थे, अब पत्नी का मिला शव,पति फरार.

Husband and wife had gone fishing together, now wife's body

Banka- सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. यह घटना बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र की है.सनकी पति ने पत्थर से कुचलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।महिला शुक्रवार से ही गायब थी।

बताया जा रहा है पति-पत्नी दोनों मछली मारने के लिए गांव से आधे किलोमीटर दूर नदी के पास गये थे.इसके बाद वापस लौट कर घर नहीं आई। सूचना के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम जांच पड़ताल कर रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत अवस्थित चारदह नदी जोर से महिला गोलकी देवी का शव पुलिस ने बरामद किया है।जानकारी अनुसार फतेहपुर गांव अवस्थित मायकुरा पुझार टोला के स्वर्गीय घाठो पुझार की दुसरी पुत्री गोलकी देवी की शादी बांका जिले के छत्रपाल गांव निवासी सरजू खैरा से हुई थी। जिसमें एक 10 वर्षिय पुत्री मंगरी कुमारी, दो पुत्र रंजीत कुमार एवं छोटा पुत्र छ वर्ष के गुलाबी कुमार है।


मृतका की मां पुतली देवी ने बताई कि आठ दिन पहले मेरी बेटी और दामाद सरजू खैरा हमारे घर आये थे ।इस बीच शुक्रवार दस बजे के करीब दोनों पती पत्नी मछली मारने के लिए गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल स्थित चारदह नदी गये थे । देर रात तक घर नही पहुंचने पर काफी खोज बीन करने के बाद बेटी की लाश नदी किनारे बांस से घिरा जंगल में पड़ी है। लेकिन दामाद सरजू खैरा गायब है। जिसकी सूचना आनंदपुर थानाध्यक्ष को दिया गया। इधर आनंदपुर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौत का कारण से संबंधित छानबीन करते हुए, फोरेंसिक टीम बुलाकर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज।

घटना के संदर्भ में बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया की मृतिका की मौत का कारण उसका पति ही प्रतीत हो रही है, जो पत्थर से कूचल कर हत्या कर दिया गया है, वहीं घटना को मृतिका की मां ने अपने ही दामाद सरजू खैरा के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।मृतिका की मां ने बताई की दामाद सरजू खैरा अक्सर मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था।

 बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp