Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचे पति की सालों ने कर दी पिटाई, जानें वजह..

Husband who went to in-laws house to send off his wife was b

Banka- पत्नी की विदाई लेने ससुराल गए युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामला बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो अल्ताफ अपनी पत्नी की विदाई के लिए अपने ससुराल दोना गए हुए थे। इसके बाद ससुराल वालों से विदाई की मांग किया। तो ससुराल पक्षों के लोगों ने गाली गलोज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। घायल ने शाला मोहम्मद आला, मोहम्मद असर, एवं ससुराल पक्षों के कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गले के सोना की चेन और अंगूठी भी छीनने का आरोप लगाया है.

पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।  बता दे कि पिछले दिनों ही युवक  दिल्ली से अपने घर लौटा था और पत्नी की विदाई के लिए को ससुराल गए हुए थे। 

अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया की थाना में आवेदन दिया गया है,जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बांका से दीपक सिंह की रिपोर्ट.

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp