Join Us On WhatsApp

झारखंड की अगली मुख्य सचिव होंगी अलका तिवारी !

IAS Alka Tiwari

आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। भारत सरकार ने आईएएस अलका तिवारी को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हे मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है। अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस है। फिलहाल वह केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। वह झारखंड में कई जिलों में डीसी के पद पर भी नियुक्त रह कर काम कर चुकी है। 

बता दें कि वर्तमान में झारखंड के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते पदस्थापित है। एल ख्यांग्ते इसी माह के 31 अक्टूबर को सेवनिवृत होंगे। झारखंड में आचार संहिता लागू हो गया है। इस कारण मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापन का फैसला चुनाव आयोग को ही लेना है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp