Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही हुआ 25 आईएएस का तबादला....

IAS Transfer Posting

झारखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण -पदस्थापन किया है। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 25 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री के सचिव से लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव तक शामिल है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विप्रा भाल को राज्यपाल के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह सूचना प्रोद्योगिकी एवं ई-गर्वनेंस विभाग की सचिव थी। राज्यपाल के प्रधान सचिव रहे नितिन मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। 

प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग रांची, प्रबंध निदेशक जुडको तथा प्रबंध निदेशक रांची ग्रेटर विकास एजेंसी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।

डॉ अमिताभ कौशल का सचिव खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं इ- गवर्नेंस विभाग (अतिरिक्त प्रभार वाणिज्य कर विभाग)

अबू बकर सिद्दीकी को सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग स्थानांतरण किया गया। 

उमाशंकर सिंह : प्रभारी सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग(अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वन उपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड) यह अपने कार्य के साथ-साथ खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रभारी सचिव भी होंगे।

अमित कुमार : नगर आयुक्त रांची नगर निगम (अतिरिक्त प्रभार उपाध्यक्ष रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार) से वाणिज्यकर आयुक्त। यह अपने कार्यों के साथ-साथ विशेष सचिव वित्त विभाग की जिम्मेवारी भी संभालेंगे।

मंजूनाथ भजंत्री : प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना जमशेदपुर से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति। यह अपने कार्यों के साथ-साथ मनरेगा आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

अमित प्रकाश : विशेष सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से उत्पाद आयुक्त झारखंड। यह अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य विवरेजेस कारपोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

संदीप सिंह : मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस(अतिरिक्त प्रभार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग) से नगर आयुक्त रांची नगर निगम। यह अपने कार्यों के साथ-साथ आरआरडीए के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp