Join Us On WhatsApp

भारत उभरा विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में..., रूस का है यह स्थान तो पाकिस्तान काफी दूर...

भारत उभरा विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में..., रूस का है यह स्थान तो पाकिस्तान काफी दूर...

India is the third superpower in the world
भारत उभरा विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में..., रूस का है यह स्थान तो पाकिस्तान काफी दूर...- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: भारत देश के अंदर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर भले ही चल रहा है लेकिन वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति काफी सुधर रही है। एक तरफ भारत पिछले 10 वर्षों में चौथा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बना तो अब शक्तिशाली देशों की सूची में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस सूची में अमेरिका और चीन के बाद अब तीसरे स्थान पर भारत है जबकि जापान और रूस क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर है वहीं पाकिस्तान का नामोनिशान टॉप दस देशों की सूची में भी नहीं है।

आस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित लोवी (Lowy) इंस्टिट्यूट ने वार्षिक एशिया पॉवर इंडेक्स 2025 जारी की है। यह सूची एशिया के 27 देशों के सैन्य, आर्थिक, कुटनीतिक और सांस्कृतिक प्रभाव के मूल्याङ्कन के आधार पर बनायीं गई है। सूची के अनुसार चीन एशिया की प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है जबकि भारत भी लगातार ऊपर उठ रहा है वहीँ, अमेरिका के प्रभाव में कमी आई है। इस सूची में पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर है और उसे 16वां स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें       -      दो लाख रूपये और दो लाख रूपये तक में है अंतर, JDU ने बताया, RJD-कांग्रेस पर भी कसा तंज और कहा...

रिपोर्ट में  भारत के प्रभाव को 40.0 स्कोर के साथ मेजर पॉवर के रूप में रखांकित किया गया है जबकि चीन को 73.7 स्कोर के साथ सुपर पॉवर के रूप में। भारत का उदय उसकी मजबूत आर्थिक वृद्धि एवं सैन्य क्षमता से प्रेरित है। सूची में अमेरिका और चीन मात्र दो देश सुपर पॉवर दिखाया गया है जिसमें अमेरिका 80.5 स्कोर के साथ टॉप पर है। इधर रूस ने भी 2019 के बाद अपनी स्थिति में सुधार लाया है और युक्रेन युद्ध के कारण लगे प्रतिबन्ध के कारण खोये प्रभाव को दुबारा से हासिल कर लिया है। रूस ने 2024 में अपना खोया हुआ पांचवां स्थान फिर से वापस ले लिया है। 

टॉप 10 शक्तिशाली देश

  1. अमेरिका          80.5 सुपर पॉवर
  2. चीन                 73.7 सुपर पॉवर
  3. भारत               40.0 मेजर पॉवर
  4. जापान             38.8 मिडिल पॉवर
  5. रूस                32.1 मिडिल पॉवर
  6. ऑस्ट्रेलिया       31.8 मिडिल पॉवर
  7. दक्षिण कोरिया 31.5 मिडिल पॉवर
  8. सिंगापूर           26.8 मिडिल पॉवर
  9. इंडोनेशिया       22.5 मिडिल पॉवर
  10. मलेशिया          20.6 मिडिल पॉवर

यह भी पढ़ें       -      बिहार में अपराधी को ऊपर जाने का भी जल्द ही मिलेगा मौका, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल में SIR समेत विपक्ष पर...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp