भारत की अंडर 19 टीम ने छठी बार विश्वकप विजेता बनी गई। भारत की टीम ने 100 रनों से हरा कर रिकॉर्ड बनाया है। जिम्बाबे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच चल रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने इंग्लैंड को 412 रनों का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की टीम की हालत ऐसी रही कि 3 ओवर में मात्र दो रन बना सकी थी।
भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों पर 175 रन बना कर भारत की टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खो कर 411 रन बना कर इंग्लैंड की टीम को 412 रनों का टारगेट दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम मात्र 40.2 ओवर में 311 रनों पर ही सिमट गई।
यह भी पढ़ें - U-19 विश्वकप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा रहा जोरों पर, जड़ा तूफानी शतक
इंग्लैंड की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए 5वें ओवर में ही जोसेफ के रूप में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिंस ने 56 गेंदों में 66 रन बनाये। इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जेम्स मींटो ने 8 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट हासिल किए वहीं भारत की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रनों की एतिहासिक बल्लेबाजी की वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53, कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रन और अभिज्ञान ने 31 गेंदों में 40 रन जोड़े।
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया उसके बाद चौथी गेंद पर चौके के साथ अपना खाता खोला और इसके बाद उन्होने रुकने का नाम नहीं लिया। उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले।
यह भी पढ़ें - अंडर 19 विश्वकप में सूर्यवंशी ने दिखाया अपना वैभव, CM और BCA अध्यक्ष ने दी बधाई...