इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिहार के एक ही परिवार के 6 लोगों समेत 8 लोगों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना इंदौर के बंगाली चौराहे के समीप ब्रिजेश्वर कॉलोनी की है जहां अहले सुबह इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की वजह से घर में रखा एक गैस सिलिंडर भी ब्लास्ट हो गया। घटना में तीन बुजुर्ग और एक बच्चा समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें से 6 बिहार के किशनगंज के एक ही परिवार के सदस्य हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में सोये सभी लोग आग की चपेट में आ गए और कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने उनकी जिन्दगी लील ली। घटना में 65 वर्षीय विजय सेठिया, 22 वर्षीय छोटू सेठिया, 60 वर्षीय मनोज कुमार, 65 वर्षीय मनोज पुगलिया, 30 वर्षीया सिमरन, 12 वर्षीय राशि सेठिया, 35 वर्षीय टीनू और 8 वर्षीय तनय की मौत हो गई जबकि सुनीता पुगलिया, सोमिल पुगलिया और हर्षित पुगलिया नाम के तीन व्यक्ति जख्मी हो गये।
यह भी पढ़ें - अब तक जारी नहीं किया गया TRE-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन, फिर से सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि आग लगने की वजह से घर में रखा गैस सिलिंडर भी ब्लास्ट कर गया जिससे घर का एक हिस्सा गिर गिया। इस धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी कंपन महसूस की गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि अहले सुबह की वजह से सभी लोग सोये थे और आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके बाद लोगों को घर से निकलने का मौका भी नहीं मिल सका।
यह भी पढ़ें - बिहार सरकार ने 4 IPS को किया इधर से उधर, दो डीएसपी का भी कर दिया तबादला