Purnia News : गृह मंत्रालय के आदेश पर बिहार सरकार ने प्रसाशनिक अधिकारी IPS का तबादला किया है। पूर्णिया के वर्तमान रहे SP कार्तिकेय शर्मा का ट्रांसफर कर उनकी जगह महिला IPS स्वीटी सहरावत को अब पूर्णिया की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, इस महिला एसपी के बारे में कहा जाता है कि, इनका नाम सुनते ही अपराधी शहर छोड़ फरार हो जाते हैं। आज हम बात करेंगे IPS स्वीटी सहरावत की।
स्वीटी सहरावत 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं।
IPS स्वीटी सहरावत 2019 बैच की महिला पुलिस अधिकारी हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि अपराध के खिलाफ काफी सख्त हैं। स्वीटी सहरावत 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं। सबसे पहले अपनी ड्यूटी इन्होंने बिहार के औरंगाबाद में सिटी एसपी के पद पर तैनाती से शुरू की थी। पहली बार ही सिटी एसपी के पद पर रहते हुए स्वीटी बिहार के पूर्व डीजीपी निखिल कुमार के साथ नोकझोंक को लेकर सुर्खियों में भी रही थी। दोनों के बीच लगभग 2 साल पूर्व औरंगाबाद में नोकझोंक हुई थी। उस समय यह खबर खूब चर्चा में रही थी। अभी तक सेंट्रल पटना की एसपी रही हैं लेकिन, अब बिहार के पूर्णिया के लिए एसपी पद पर अब अपना योगदान दी है।
IPS स्वीटी सहरावत का जन्म दिल्ली के रमजानपुर गांव में हुआ था। उनके जन्म के बाद परिवार हरियाणा के सोनीपत में रहने लगे थे। वहीं उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री हासिल किया और डिजाइन इंजीनियर के तौर पर पहली नौकरी की शुरुआत की थी। इसी बीच उनके पिता की मृत्यु होने पर वह टूट चुकी थी। लेकिन, उन्होंने हार नही मानी और अपने पिता का सपना को पूरा करने के लिए उन्होंने आगे की तैयारी शुरू कर दी। वहीं पूर्णिया के नई एसपी स्वीटी सहरावत ने अपने पिता की मृत्यु के बाद स्वीटी सहरावत ने नौकरी करते हुए (UPSC) सिविल सर्विस एक्जाम ऑल इंडिया 187 रैंक के साथ क्लियर कर महिला IPS अधिकारी बनी। वहीं पहली पोस्टिंग औरंगाबाद, दूसरी पटना सिटी अब तीसरी पोस्टिंग पूर्णिया में हुआ है।
आज पूर्णिया के पूर्व एसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने पूर्णिया की नई एसपी स्वीटी सहरावत को प्रभार सौंपा हैं। पदभार ग्रहण करते ही पूर्णिया एसपी स्वीटी शेरावत ने बड़ी बात कही...
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि, सबसे पहले पूर्णिया के सभी जनता को ढेर सारा स्नेह और ढेर सारा प्यार है। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले तो अपराध नियंत्रण शहरी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत करना जनता की समस्या को सुनना और और उनकी समस्या को दूर करना यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
पूर्णिया से रोहित कुमार की रिपोर्ट