Join Us On WhatsApp

तेजस्वी-सहनी में है मनमुटाव? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी पर भी किया जम कर हमला....

तेजस्वी-सहनी में है मनमुटाव? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी पर भी किया जम कर हमला....

Is there a rift between Tejashwi and Sahani
तेजस्वी-सहनी में है मनमुटाव? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी पर भी किया जम कर हमला....- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो चुका है। बिहार में आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक लगातार चुनाव प्रचार के दौरान सभी नेता एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप करते दिखे और अपनी सरकार बनाने का दावा भी। इसी कड़ी में चुनाव पचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर हमला बोला। उन्होंने पहले चरण के मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी बंद होने के मामले में भी NDA पर हमला क्या और वोट चोरी का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए कि वे जब भी बिहार आते हैं तो कट्टे वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। इस बार बिहार की जनता उनके झूठे वादों में नहीं आने वाली है और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्रों के बाहर सीसीटीवी बंद होने और VVPAT की पर्चियां फेंका हुआ मिलने के मामले में कहा कि इसका मतलब आपलोग भी समझ सकते हैं कि अंदर क्या चल रहा है। बिहार के लोगों में जबरदस्त जोश और उत्साह है। लोग इस बार बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें    -    राहुल गांधी के बंदूक में नहीं है कारतूस, उपेंद्र कुशवाहा ने तेज प्रताप यादव के NDA में आने के सवाल पर कहा...

पवन खेड़ा ने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच मनमुटाव के सवाल पर कहा कि ये सब भ्रम फैलाया जा रहा है। हम महागठबंधन के सभी नेता एकजुट हैं, मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने NDA पर भी आरोप लगाया और कहा कि आज भी हमारे कई कार्यक्रम रद्द हुए हैं फिर भी हमलोग एकजुट हैं और साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें    -    बीमार नहीं हैं नीतीश कुमार, विधानसभा चुनाव प्रचार में दिखा दिया पॉवर, सड़क मार्ग से भी...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp