Join Us On WhatsApp

धुआंधार शतक के बाद फैंस की मांग: T-20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन को ओपनिंग में उतारो

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड सीरीज में धुआंधार प्रदर्शन किया, जबकि संजू सैमसन फ्लॉप रहे। वर्ल्ड कप में ओपनिंग के लिए ईशान बन सकते हैं फर्स्ट चॉइस।

ishan can be the opening player in wc
धुआंधार शतक के बाद फैंस की मांग: वर्ल्ड कप में ईशान किशन को ओपनिंग में उतारो- फोटो : Darsh NEWS

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज के हीरो रहे ईशान किशन, जिन्होंने तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मैच में धुआंधार शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके बैखौफ और आक्रामक खेल ने फैंस में वर्ल्ड कप में उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। इस मांग की वजह साफ है5 मैचों की सीरीज में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा। संजू ने कुल 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने आक्रामक पारियां खेलीं। बड़े मुकाबलों में ओपनर का रोल अहम होता है, ऐसे में संजू-सिरीज की जोड़ी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।



ईशान किशन और संजू सैमसन की तुलना पर ध्यान दें। ईशान ने सिर्फ 4 मैच खेले (एक मैच इंजरी की वजह से मिस किया) और 215 रन बनाए। इसमें एक फिफ्टी और एक सेंचुरी शामिल थी। वहीं, संजू के बल्ले से 5 मैचों में केवल 46 रन आए। बाउंड्री हिटिंग में भी अंतर साफ था। संजू ने 5 मैचों में 6 चौके और 2 छक्के लगाए, जबकि ईशान ने केवल 4 मैचों में ही 22 चौके और 16 छक्के जड़े। टीम मैनेजमेंट ने संजू को ओपनर का मौका दिया, लेकिन वह फ्लॉप साबित हुए। इसके विपरीत ईशान ने मौके को भुनाया और अपनी आक्रामकता से टीम और फैंस का विश्वास जीता। 

अब तिलक वर्मा भी जल्द फिट होकर टीम में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप में ईशान किशन को सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा के साथ खेलाना कोई जोखिम नहीं, जबकि तिलक वर्मा को नंबर-3 या 4 पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ईशान की शानदार फार्म और आक्रामक शैली उन्हें वर्ल्ड कप के लिए ओपनिंग का सबसे भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp