Join Us On WhatsApp

बिहार में सुबह सुबह IT की रेड, मुंबई से आई टीम ने कई ठिकानों पर...

बिहार में सुबह सुबह IT की रेड, मुंबई से आई टीम ने कई ठिकानों पर...

it raid in supaul
बिहार में सुबह सुबह IT की रेड, मुंबई से आई टीम ने कई ठिकानों पर...- फोटो : Darsh NEWS

सुपौल: बिहार में मंगलवार को आयकर की टीम ने छापेमारी की। आयकर की टीम सुपौल में स्थित एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापेमारी करने पहुंची जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों गाड़ियों से पहुंचे इनकम टैक्स की टीम ने पैनोरमा ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। टीम ने पनोरमा ग्रुप के मालिक के घर और कार्यालय सहित स्कूल पर छापेमारी की जो अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें   -    पप्पू यादव को मिली जमानत लेकिन राहत नहीं, अभी रहना होगा जेल में, पढ़ें....

सुपौल के छातापुर में स्थित पनोरमा ग्रुप के कई ठिकानों पर करीब तीन दर्जन से अधिक की संख्या में आयकर के कर्मी पहुंचे और एक एक फाइलों की सघन जांच में जुट गए। जानकारी मिल रही है कि मुंबई से आई इनकम टैक्स विभाग की टीम छापेमारी कर रही है जिसमें बिहार के इनकम टैक्स अधिकारी और कर्मी भी शामिल हैं। मामले में पनोरमा हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे से इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, लेन देन और अन्य जरूरी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। फ़िलहाल इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें   -    राजधानी में भी भू-माफियाओं को नहीं है पुलिस का खौफ, चर्च की जमीन पर कब्ज़ा...

सुपौल से अमरेश कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp